इस चिट्ठी में, रोमुलस व्हिटाकर और किंग कोबरा के बारे में चर्चा है।
क्रॉकोडाइल फार्म की शिक्षा अधिकारी - आकांक्षा
चेन्नई के क्रॉकोडाइल फार्म में हमारी मुलाकात अकांक्षा नामक एक युवती से हुई। वह वहां पर शिक्षा अधिकारी (Education officer) है। मैंने उससे पूछा कि क्या इसके लिए कोई खास कोर्स या ट्रेनिंग की हुई है। उसने बताया,
'मैंने कोई ट्रेनिंग नहीं की है। पर मैं जब से बड़ी हुई मैं हमेशा ऐसी जगह काम करने को सोचती थी। मैं १३ साल से इसी जगह काम कर रही हूं। मैं घोड़ा डाक्टर बनना चाहती थी लेकिन मेरे मां बाप नहीं चाहते थे। क्योंकि हमारे खेतों में हमेशा घोड़ा डाक्टर आया करते थे। वह भैसों और गायों की लाते खाते थे। इसीलिए मेरे मां बाप इसे अच्छा पेशा नहीं समझते थे।'
इसे फार्म को रोमुलस व्हिटाकर ने शुरू किया था। मैं उनसे मिलना चाहता था। मैंने अकांक्षा से, उनके बारे में, पूछा। उसने कहा,
'इस समय तो वे यहां नहीं है। उन्होंने न्यास के मैनेजर के रूप में अपना त्यागपत्र दे दिया है। लेकिन यह पार्क उन्हीं की देख रेख में चलता है। इस समय वे जंगलों में आपरेशन कोबरा किंग पर काम कर रहे हैं। इसमें जंगलों में कोबरा किंग के बच्चों को बचाने की बात है।'
मुझे ख्याल आया कि मैंने टेड पर, व्हिटाकर का एक बेहतरीन व्याखान सुना था। जिसमें उन्होंने कोबरा किंग, घड़ियाल को बचाने के बारे में बताया था।
उन्होंने, उक्त व्याखान में बताया कि किस तरह से मादा कोबरा अपने अंड़ो को सेती है लेकिन बच्चा पैदा होने से पहले वह वहां से चल देती है क्योंकि किंग कोबरा सांपो को खाते है और उसे लगता है कि कहीं वह स्वयं अपने बच्चों को न खा जाए।
'क्या कोबरा किंग के बच्चे भी, अपनी रक्षा कर सकते हैं?'
उसने कहा,
'हां। उनमें पैदा होते ही इतना जहर होता है कि उनके काटने से हाथी मर सकता है। इसलिए उन बच्चों को देखने की कोई जरूरत नही हैं।'
वहां से निकलने के बाद जब आगे चले तो कुछ भूख लगने लगी और रास्ते में एक मिडवे रेस्त्रां मिला और वहां पर रूक कर हम लोगों ने कुछ भोजन लिया। शाम होते होते हम लोग पॉन्डिचेरी पहुंचे।
अगली कुछ चर्चा पॉन्डेचेरी के बारे में।
यदि आपने टेड पर रोमुलस व्हिटाकर का व्याख्यान नहीं सुना है तब उसे नीचे अवश्य सुने।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
इस चिट्ठी में चेनेई के पास स्थित क्रॉकोडाइल फार्म की चर्चा है।
चेनेई से पॉन्डिचेरी जाते समय, रास्ते में घड़ियाल फार्म पड़ता है। इसे रोमलस वेटिकर नाम के व्यक्ति ने शुरू किया है। यह मगर, घड़ियाल, और कछुऐ के संरक्षण के लिये बनाया गया है। हम लोग कोई ७-८ साल पहने चेन्नई आए थे तब हम लोग इसे देखने के लिए गये थे। इस बार भी पॉन्डेचेरी जाते समय, इसे देखने के लिये रुके।
फार्म के अन्दर जाने एवं कैमरा ले जाने का टिकट लगता है। हमने कैमरे के लिए भी टिकट लिया। यहां पर सांप का जहर भी निकाला जाता है। जब आप फार्म के अन्दर उस जगह जाते हैं तब पुनः अन्दर जाने और कैमरे के लिये टिकट लगता है। वहां पर टिकट बेचने वाले व्यक्ति ने पूछा,
'क्या कैमरे से फोटो लेंगे?'
मैंने कहा कि कह नहीं सकता। उसने कहा कि यदि आप चित्र लें तो पैसे दे दीजियेगा।
वहां सपेरे समुदाय के लोगों की सहकारी समिति है। वे ही जंगलों से सांप पकड़ कर लाते हैं। एक बार सांप लाने पर उन्हें १००० रुपये मिलते हैं। एक सांप से चार हफ्तों में, चार बार, यानि हर हफ्ते एक बार जहर निकाला जाता है। उसके बाद वन विभाग वाले उसे वापस जंगल में छोड़ आते हैं। यह सांपों के संरक्षण का बेहतरीन तरीका है। इससे न केवल इस समुदाय के लोगों को पैसे कमाने का मौका मिलता है, ब्लकि आय का साधन होने के कारण वे सांपों की रक्षा भी करते हैं।
इस जहर को एक मशीन में रखा जाता है। वह गोल, गोल तेजी से घूमती जाती है तब अपकेन्द्री बल (सेन्टीफयूगल फ़ोर्स Centrifugal force) के कारण उसकी गंदगी दूर हो जाती है और जहर साफ होता है। फिर उसे पाउड़र के रूप में परिवर्तित करके बेचते हैं। एक ग्राम जहर को १०,०००/-रूपये में बेचा जाता है। जहर से घोड़ों को टीका लगा कर जहरविनाशक दवा (anti-venom) तैयार किया जाता है।
इस बार वहां पर एक व्यक्ति ने मुझे कोबरा, करैत और रसल वाइपर नामक सांपों को दिखाया। इसके अलावा एक छोटा सा सांप और था। जिसका नाम मुझे ठीक से याद नहीं है। उसने हमें एक सांप का जहर निकाल कर भी दिखाया। उसने बताया,
'सबसे ज्यादा ज़हरीला करैत है। यदि वह किसी व्यक्ति को काट ले तो वह एक घंटे में मर सकता है, रसल वाइपर के कटाने के बाद तीन घंटे में, कोबरा के काटने पर चार घंटे में तथा चौथा जो छोटे-छोटे सांप थे उनके काटने पर दो दिन में व्यक्ति मर सकता है।'
पिछली बार जब मैं यहां आया था तो बिच्छू भी थे।
'मैंने पूछा कि बिच्छू कहां हैं?'
उसका कहना था कि,
'बिच्छूओं का जहर नहीं बिकता है। इसलिये उन्हें अब न रखा जाता है न ही उनका जहर निकाला जाता है।'
पिछली बार, वहां पर उस समुदाय की महिलायें भी थीं जो सांपों को पकड़ कर लाती हैं। उसमें से एक ने हमें दिखाया था कि कैसे सांप पकड़े जाते हैं। उसने कोबरा को जमीन में छोड़ दिया और फिर दो मुंही लकड़ी से सांप का मुंह दाब कर, उसे आसानी से बिना डरे पकड़ लिया।
उसके बाद वह उसे मुझे दिखाने के लिये मेरे पास लायी। कोबरे का बाकी शरीर मेरे हाथ पर लिपट गया। महिला ने उसका मुंह पकड़ रखा था जिससे मुझे कुछ न हो, पर फिर भी :-( डर के मारे, मेरी हालत खराब हो गयी।
बहुत शर्म आयी, एक तो वह महिला जो बिना परेशानी के उसका मुंख पकड़े थी और एक मैं जो उसके पूंछ के हाथ में लिपटने से डर रहा था। इस बार उस समुदाय की न तो कोई महिला थी न ही उस तरह का कोई अनुभव हुआ।
पिछली बार वहां पर अधिकारीगण, मगर और कछुओं के बच्चों को हाथ पर रखने और पकड़ने दे रहे थे। मुझे भी यह करने का मौका मिला था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा था न ही इस तरह का मौका मिला।
इस जगह एक चित्र लगा है जिसमें लिखा है कि दुनिया का सबसे खतरनाक जन्तु। यह ढका हुआ है। इसे देखने के लिये आपको उस फ्रेम के पल्ले खलने पड़ेंगे। यदि आप इसके पल्लों को खोलें, तो इसके अन्दर कोई चित्र नहीं है केवल एक शीशा है। जिसमें आप अपना चित्र देख सकते हैं।
यह सच है कि मानव जाति ही, सबसे खतरनाक जन्तु है। हम दिन दूने, रात चौगुने होते जा रहे हैं। हम न केवल पर्यावरण को समाप्त कर रहे हैं पर जंगलों को काटते चले जा रहे हैं। इस कारण जानवरों के प्राकृतिक वास भी नष्ट होते जा रहे हैं। यदि हमने इसे रोका नहीं तो हमारी आने वाली पीढ़ी इन जानवरों को कभी नहीं देख पायेगी।
आजकल दूधो नहाओ और पूतो फलों का आशीर्वाद बेइमानी है। पृथ्वी मां तो, हमारे पास, वंशजों की धरोहर है। हमें उनके लिये इसे संभाल कर रखना है। दूधो नहाओ के शाब्दिक अर्थ का एक रूप, त्रिवेन्द्रम के आट्टूकल भगवती मन्दिर में, पोंगाला त्योहार में देखने को मिला। मेरे विचार से, आजकल ऐसे त्योहारों का कोई औचित्य नहीं है।
यदि आप इस पार्क के बारे में विस्तार से जानना चाहें और सुन्दर चित्र देखना चाहें तो आप इसे ममता जी की नज़र से यहां देख सकते हैं।
क्रॉकोडाइल फार्म में मैंने सांपों का चित्र लिया था। बाद में उस व्यक्ति को ढ़ूंढ कर टिकट के पैसे भी दिये। इस विडियो में सांप का जहर निकालते दिखाया गया है। लेकिन यह विडियो मैंने नहीं खींचा है।
क्रॉकोडाइल फार्म में घूमते समय, मेरी मुलाकात वहां पर प्यारी सी युवती अकांक्षा से हुई। वह वहां शिक्षा अधिकारी है। अगली बार उसी से बात करेंगे।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
इस चिट्ठी में चर्चा है कि हम पर्यावरण को बचाने में क्या सहयोग कर सकते हैं।
क्या आप कभी अपनी पत्नी का जन्मदिन और शादी की सालगिरह दोनो एक साथ भूलें है।यदि आपका जवाब हां में है तब शुभा का गुस्सा समझ सकते हैं।
मुझे पिछले साल काम के सिलसिले में बाहर रहना पड़ा - कुछ समय दिल्ली और कुछ समय भोपाल। न उसके जन्मदिन की याद रही, न ही शादी की सालगिरह की - यह दोनो आस-पास ही पड़ते हैं। जब याद आया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। लगा कि जब वापस कस्बे में पहुंचूंगा, तो खैर नहीं। सोचा, मनाने के लिये, भोपाल से कुछ ले चलूं।
'उन्मुक्त जी, हम तो समझे कि आप पर्यावरण के बारे में कुछ बता रहें हैं यहां तो कुछ और ही है - पत्नी को मनाया जा रहा है।'
भोपाल में सबसे अच्छा बजार नयी मार्केट है। वहां, मध्य प्रदेश सरकार निगम की दुकान मृगनयनी है। वहां पर, अच्छा समान वाजिब दामों में मिल जाता है। बस उसके लिये, कुछ लेने के लिये, वहीं पहुंच गया।
'लगता है कि उन्मुक्त जी, बढ़िया सा शीर्षक देकर, हम सब को झांसा दे रहे हैं। समझ गये, कुछ नहीं, बस टीआरपी का चक्कर है।'
मैंने मृगनयनी से, एक सूती चन्देरी की साड़ी, शादी की सालगिरह और सूती सलवार-कुर्ते का सेट उसके जन्मदिन के लिये लिया। सलवार-कुर्ते के सेट में तीन कपड़े थे। एक रंगीन सादा कपड़ा और दो वैजिटेबल रंग (vegetable dye) से चित्रकारी किये हुए कपड़े थे।
वहां पर एक प्यारी सी, युवती विक्रेता थी। मैंने उससे पूछा कि इसमें कौन सा कपड़ा क्या है। उसने एक को, दुपट्टा बताया फिर मुस्करा कर बोली,
'वैसे सादा रंगीन कपड़ा सलवार है। लेकिन आजकल फैशन के अनुसार आप जिसे चाहें सलवार बना ले, जिसे कुर्ता।'
यानि कि सादे रंगीन कपड़े को कुर्ता और चित्रकारी करे हुऐ कपड़े को सलवार। मैं कुछ उलझन में पड़ गया। इस पर उसने कहा,
'आप बिलकुल मत खबराइये आपकी पत्नी को सब मालूम होगा। वह सब समझ जाएगी।'
यह जानने के लिये कि क्या वह युवती सच कह रही थी या नहीं - मैंने अन्तरजाल में ढ़ूंढा। मुझे यहां से, फैशन पत्रिका का यह चित्र मिला। इसे देख कर तो लगता है कि सादे कपड़े का कुर्ता ज्यादा सुन्दर लगता है। हांलाकि शुभा के अनुसार यह इसलिये है कि मॉडल-युवती सुन्दर है।
'उंह हूं उन्मुक्त जी, इस चिट्ठी में पर्यावरण का जिक्र तो दूर-दूर तक नजर नहीं आ रहा है।'
वह युवती विक्रेता, जब इन कपड़ों को पैक करने लगी, तब मैं आश्चर्य से डूब गया। उसने समान को समाचार पत्रों के बने पैकेटों में पैक किया। उठाने के लिये, ऊपर सुतली लगी हुई थी। वह युवती समझदार थी समझ गयी कि मैं उन पैकेटों को देख कर आश्चर्य चकित हो रहा हूं। उसने बताया,
'अंकल, यह सब पर्यावरण को बचाने के लिये किया जा रहा है। हम प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करते हैं। इसलिये इस तरह के पैकेट प्रयोग करते हैं। इसके अलावा, इसके कई फायदे हैं।
हमने रद्दी समाचार पत्रों का फिर से प्रयोग कर लिया; और
यह पैकेट लघु उद्योग के द्वारा बनाये जा रहे हैं। इस कारण बहुत से लोगों को काम मिल रहा है।'
यह छोटा सा, पर सराहनीय कदम है। यह छोटे-छोटे कदम ही हमारी पृथ्वी मां को बचा सकेंगे। यह हमारी जिम्मेवारी है कि यह काम सुचारु रूप से हो। क्योंकि किसी ने सच कहा है कि,
‘We have not inherited this planet from our parents. But have merely borrowed it from our children’ यह पृथ्वी हमें अपने पूर्वजों से नहीं मिली है यह हमारे पास वशंजों की धरोहर है
यह हमारी जिम्मेवारी है कि हम वशंजों की धरोहर, उन्हें ठीक प्रकार से उन्हें वापस दे सकें। क्या आप जानना चाहते हैं कि आप इसमें किस तरह से सहयोग कर सकते हैं। बहुत कुछ – देखिये आप क्या कर सकते हैं:
आप समान ऐसे पैकेटों में खरीदिये जो फिर से प्रयोग हो सकें और उन्हें बार बार प्रयोग करें।
शॉपिंग पर अपना बैग ले जायें।
पेपर को बेकार न करें। दोनों तरफ प्रयोग करें।
हो सके तो, लिफाफों को फाड़ कर, अन्दर की तरफ सादी जगह को, लिखने के लिये प्रयोग करें।
सारे बेकार कागजों को पुनर्चक्रण (recycling) के लिये इकट्ठा करें।
प्लास्टिक के पैकेटों का कम प्रयोग करें। सब्जी, फल या मांस को सुरक्षित रखने के लिये प्लास्टिक की जरूरत नहीं।
उन उत्पादनों को लें, जो हर बार पुनः फिर से भरने वाले पैकटों में मिलते हों। यदि आपकी प्रिय वस्तु ऐसे पैकेटों में न आती हो तो कम्पनी को इस तरह के पैकेटों में बेचने के लिये लिखें।
खाने की वस्तुओं को हवा-बन्द बर्तनों में रखें। उन्हें चिपकती हुई प्लास्टिक में रखने की जरूरत नहीं।
पेट्रोल बचायें, प्रदूषण कम करें।
अपने सहयोगियों और पड़ोसियों के साथ कार पूल कर प्रयोग करने का प्रयत्न करें।
बिना बात बिजली का प्रयोग न करें - बत्ती की जरूरत न हो तो बन्द कर दें।
पेड़ों, जंगलों के कटने को रोके। इनके कटने के खिलाफ लोगों को जागरूक करें।
पुनरावर्तित (recycled) वस्तुओं का प्रयोग करें।
ऐसे बिजली के उपकरण प्रयोग करें जो कम बिजली खर्च करते हों। इस समय इस तरह के नये तकनीक पर बने बल्ब आ रहें हैं। उनका प्रयोग करें।
पर्यावरण-मित्रवत उत्पादकों (environment friendly products) का प्रयोग करें।
आप इन पन्द्रह बिन्दुओं में से, कितने बिन्दुओं का पालन करते हैं। मैं इसमें सब तो नहीं, पर अधिकतर का पालन करता हूं। मेरे साइकिल चलाने के बारे में तो आप जानते ही हैं और शायद कोपेनहेगन व्हील (Copenhagen Wheel) बहुत कुछ बदल दे।
इसी के साथ, इस साल को अलविदा। नया साल आपके लिये शुभ हो, मंगलमय हो। नये साल में आप ऊपर-लिखित १५ बिन्दुओं में से, अधिक से अधिक बिन्दुओं का प्रयोग करें - आखिरकार हमें पृथ्वी मां को, अपने बच्चों के लिये बचा कर रखना है। हिन्दी चिट्ठाजगत भी नये साल में, नयी ऊंचाईयों पर पहुंचे - ऐसी कामना, ऐसा विश्वास।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
क्या चश्मदीद गवाह, न चाहते हुए भी, गलत बयान दे देते हैं: ►
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इन फाइलों को आप सारे ऑपरेटिंग सिस्टम में, फायरफॉक्स ३.५ या उसके आगे के संस्करण में सुन सकते हैं। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
Linux पर सभी प्रोग्रामो में – सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें। इन्हें सारे ऑपरेटिंग सिस्टम में फायरफॉक्स में भी सुना जा सकता है। इसे डिफॉल्ट करने के तरीके या फायरफॉक्स में सुनने के लिये मैंने यहां विस्तार से बताया है।
समुद्र तट सार्वजनिक होते हैं। इस चिट्ठी में इस चिट्ठी में त्रिवेन्दम के समुद्र तट के साथ, इसी की चर्चा है।
त्रिवेन्दम में हम लोग केटीडीसी के समुद्र होटेल में ठहरे थे। वहां पहुंच कर हम लोगों ने चाय पी और नीचे समुद्र तट पर घूमने चले गये। इस तट का नाम ही ‘समुद्र तट‘ है । यहां पर सूर्यास्त हो रहा था - बहुत दृश्य सुन्दर था।
हम लोगों ने यह सोचा कि पूरे तट का एक नज़ारा ले लिया जाए। हम लोग जब एक तरफ आगे जाने लगे तो एक जगह, एक गार्ड, हम लोगों को जाने से रोकने लगा। वहां पर कोई प्राइवेट होटल था। वह उसी का गार्ड था। उसने हमसे कहा,
‘यह समुद्र तट का हिस्सा केवल उसके होटल के अतिथि के लिए है सबके लिए नहीं आप लोग नहीं जा सकते हैं।‘
मैंने उससे रौबीली आवाज़ में कहा,
‘भारत में कोई भी समुद्र तट प्राइवेट नहीं है। सारे समुद्र तट सरकारी और सार्वजनिक है। हां कुछ सुरक्षा की दृष्टि से कुछ तट सार्वजनिक तौर पर नहीं खुले है। तुम हमें यहां घूमने से नहीं रोक सकते हो।
हाँ यह बात अलग है कि हम लोग कोई अश्लील तरीके का कपड़ा पहने या कोई अश्लील काम को करें, तो रोक सकते हो। लेकिन हम लोग न अश्लील कपड़े पहने हुए हैं और न ही अश्लील हरकत कर रहे है। इसलिए हमें रोकना एकदम गलत है। तुम अपने मैनेजर को बुलाकर लाओ या फिर मुझे उसके पास ले चलो। मैं उसे समझा देता हूं।'
इतना सुनने के बाद वह थोड़ा सा घबरा सा गया। उसने कहा अच्छा-अच्छा आप लोग आगे जा सकते है। हम लोग आगे तक घूमने गये। वहां घूमते हुऐ उसकी बात समझ में आयी।
उस होटल में बहुत सारे विदेशी पर्यटक भी थे। यह लोग भारतियों से बहुत कम कपड़े पहने हुए थे और धूप का आनन्द ले रहे थे या नहा रहे थे। सारे भारतीय उन्हीं की तरफ देख रहे थे। भारत के पुरूष भी जो नहा रहे थे वह भी ठीक तरह के कपड़े पहनकर नही नहा रहे थे। मुझे ही देखने में अजीब लग रहा था तो विदेशियों को देखने में अजीब लगेगा ही। किसी को भी यह हरकत परेशान करेगी। इसीलिए वह मना कर रहा था।
हम लोग दो साल पहले गोवा गये थे वहां पर 'सिटा दे गोवा' नामक होटल में ठहरे थे। यह बहुत सुन्दर होटल है पर इसने अपनी इमारत इस तरह से बना ली है कि इसके सामने का समुद्र तट इन्हीं का हो गया है। इस इमारत को भी उन्होंने गैर कानूनी तौर से बनाया है। इस बारे में वहां एक लोकहित याचिका हुई। जिसमें सर्वोच्च न्यायालय द्वारा इमारत तोड़ने का आदेश हो गया पर गोवा सरकार ने इसे बचाने के लिए अध्यादेश जारी कर दिया है। इसलिए आजकल वहां बवाल मचा है। इस विषय पर अधिक जानकारी आप डाउन टू अर्थ नामक पत्रिका के लेख में पढ़ सकते हैं। डाउन टू अर्थ एक अच्छी पत्रिका है। मैंने इसके और पर्यावरण पर कुछ अन्य पत्रिकाओं के बारे में यहां लिखा है।
समुद्र तट पर घूमते हुए वहाँ पर कुछ लोगों ने मुझसे पूछा क्या नाव पर घूमना पसन्द करूंगा। मैंने कहा,
'इस समय तो कुछ अंधेरा हो रहा है इसलिए आज तो नहीं पर कल घूमना पसन्द करूंगा। लेकिन, इसके लिये आपको कितने पैसे देने होंगे।'
मेरा इतना ही कहना था कि मुन्ने की मां मुझसे कहने लगी,
‘तुम नाव पर नहीं जाओगे। यदि तुम्हें नाव पर घूमने के लिए जाना है तो तुम अकेले आया करो या फिर मुझे अपने साथ न लाया करो।'
इतने में उस व्यक्ति ने जवाब दिया,
'नाव में एक बार घूमने पर चार सौ पचास रूपये लगेगा और कल सुबह साढ़े नौ बजे से सैर करना शुरू होगा।'
हम जब वहां से चलने लगे, तो मुन्ने की मां ने फिर से कहा,
'चाहे जो भी हो जाए, लेकिन, तुम नाव पर घूमने नहीं जाओगे।'
मैंने उसका मन रखने के लिए कहा,
'मैं तो उससे केवल पैसा पूछ रहा था, मैं घूमने नहीं जा रहा हूं।'
मैंने सोचा कि अगले दिन अकेले आऊँगा और चुपके से बिना बताये घूमने चला जाऊँगा लेकिन यह हो न सका। हम उसके बाद बहुत व्यस्त रहे।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
त्रिवेन्द्रम के आट्टूकल भगवती मंदिर में पोंगाला चढ़ाया जाता है। इस चिट्ठी में उसी की चर्चा है।
हम लोग कुमाराकॉम से लगभग सवा ग्यारह बजे त्रिवेन्द्रम के लिए निकले थे। वहाँ से त्रिवेन्द्रम पहुंचने के लिए लगभग चार घण्टें लगते है। लेकिन उस दिन त्रिवेन्द्रम के आट्टूकल भगवती मन्दिर में, पोंगाला (चावल की खीर), वहीं बना कर चढ़ायी जाती है। यह कार्य केवल महिलाएं ही करती हैं। वहां महिलाओं का मेला था।
यह चित्र इस मंदिर की वेबसाइट से लिया गया है जहां से आप अंग्रेजी में इसके इतिहास के बारे में पढ़ सकते हैं।
त्रिवेन्द्रम पहुंचते-पहुंचते यह त्योहार समाप्त हो रहा था और सब महिलाएं वापस जा रहीं थी। लौटकर जाने वाली हर कार, प्रत्येक बस, में केवल महिलाएँ थीं। वे केरल की पारंपरिक साड़ी जो सफेद या हल्के पीले रंग की होती है, पहने थी। इनमें सुनहरा बार्डर था। वे लाल कथई रंग का ब्लाउज पहने हुई थीं। हम लोग इनके ट्रैफिक जैम में फंस गये। हम त्रिवेन्द्रम में अपने होटेल में शाम को साढ़े पाँच बजे ही पहुंचे पाये।
हम लोगों ने अगले दिन अखबार में पढ़ा कि लाखों महिलाओं ने इस त्योहार में आट्टूकल भगवती मंदिर में पोंगाला चढ़ाया। इन महिलाओं में २००८ मिस वर्ल्ड की रनर्स् अप पार्वती ओमनकुट्टन भी थीं।
पोंगाला बनाती हुई, पार्वती ओमनकुट्टन का यह चित्र 'द हिन्दू' अखबार के इस वेब पेज से है
मुझे एक बात अजीब लगी। मुझे ऐसा आभास हुआ कि उस दिन बहुत मात्रा में खीर बर्बाद हो जाती है। इसकी पुष्टि वहां पर लोगों ने की। यदि यह सच है तो जिस देश के करोड़ों लोगों को खीर खाना तो दूर, देखना न नसीब हो - वहां इस तरह के उत्सव या त्योहार का क्या कोई औचित्य है।
यह चित्र सुब्रमनयम जी की इस चिट्ठी से है। वहीं पर इस इस त्योहार के बारे में हिन्दी में सूचना है। यह चित्र, उपर मेरी कही बात की तरफ भी इशारा करता है।
कुछ समय पहले, लोगों ने एक दिन यह कहना शुरू किया कि गणेश जी की मूर्ति दूध पी रही है। यह वास्तव में पृष्ट तनाव (surface tension) के कारण हो रहा था। कई लोग विज्ञान की बारीकी नहीं समझ पाते थे। उन्हें, मैं यह कह कर समझाता था कि जिस देश के करोड़ों बच्चों को एक बूंद दूध न मिले, वहां के भगवान इतना दूध क्यों और कैसे पी सकते हैं। कुछ ने समझा, पर बहुतों ने नहीं।
बहुत से उत्सवों और त्योहारों के दौरान, नदी या समुद्र में विसर्जन किया जाता है। मेरे विचार से उत्सवों और त्योहारों में इस तरह की परम्परा का कोई औचित्य नहीं है। यह प्रदूषण फैलाता है। हमें बदलना चाहिये।
त्रिवेन्दम में, हमें के.टी.डी.सी. के होटल समुद्र में ठहरना था। वहाँ वहां पर उदय समुद्र होटल भी है। मैंने अपने एक मित्र से बात की थी कि हम कहां रुके। उसका कहना था,
‘समुद्र, के.टी.डी.सी. का चार स्टार होटल है। यहां से समुद्र का दृश्य बहुत सुन्दर दिखायी पड़ता है। उदय समुद्र, तीन स्टार का होटल है। तुम्हे, समुद्र में ही रूकना चाहिए।‘
प्रवीण का कहना था,
'यह सच है कि उदय समुद्र तीन स्टार होटल है। लेकिन, इस समय वह पाँच स्टार होटल की सुविधाऐं दे रहा है और हमें उदय समुद्र में ही रूकना चाहिए था क्योंकि वहाँ की सर्विस ज्यादा अच्छी है।‘
समुद्र होटल पहुंचते ही हम लोगों को प्राइवेट और सरकारी होटल का अन्तर समझ में आ गया।
समुद्र होटल से दृश्य बहुत सुन्दर था पर वहाँ की सर्विस अच्छी नहीं थी। इसके पहले दो जगह हम लोग ताज ग्रुप के होटल में रुके थे। वहाँ पर युवक और युवतियाँ थी। वे जब भी हमसे मिलते थे, हमेशा गुड-मॉर्निंग, गुड-आफटर-नून, या गुड-इवनिंग कहते थे, हमेशा मुस्कुराते रहते थे। होटल समुद्र पर सारा काम सरकारी था। वहां के लोगों में मुस्कुराहट नहीं थी। उनका चेहरा उदासी से भरा हुआ था। उनमें कोई जोश भी नहीं लगता था। हम, जिस कमरे में ठहरे हुए थे वह कमरा भी ताज के होटल के कमरों से कुछ छोटा था। इसके बाथरूम का फलश और सिंक टूटा था। पानी भी अच्छी तरीके से नहीं आ रहा था। यहां पर उस तरीके से भी सुविधाऐं नहीं थी जैसा कि ताज के होटलों में थी। हमें लगा कि आगे से सरकारी होटल की जगह, प्राइवेट होटल में रूकना ज्यादा अच्छा है।
समुद्र तट सार्वजनिक होते हैं। अगली बार, त्रिवेन्दम के समुद्र तट के साथ, इसी विषय पर बात करेंगे।
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
मैं १९७५ में जून में श्रीनगर गया था मुझे याद नहीं पड़ता कि डल झील पर इतनी हाउसबोट थीं या नहीं। डल लेक भी बहुत साफ थी। इस बार गन्दी लगी। लोगों से पूछने पर पता चला कि यह सारी हाउसबोट अवैध है। बहुत कुछ गन्दगी इन्हीं के कारण है। वहां के लोगों का कहना है,
'२५ साल पहले डल लेक की परिधि ३२ किलोमीटर थी। अब घटकर १६ हो गयी है। लोग इसे मिट्टी से पाटकर कब्जा करते जा रहे हैं। इसमें बदमाशी में राज्य सरकार भी भागीदार है। दो साल पहले जम्मू एवं कश्मीर उच्च न्यायालय में लोकहित याचिका दाखिल की गयी जिसे कारण यह रोका जा सका और डल लेक में कुछ सफाई शुरू की गयी।'
गोवा में भी हमने देखा कि न्यायपालिका के कारण वहां का समुद्री-तट बचा। दिल्ली में भी यदि प्रदूषण कम हुआ तो वह न्यायपालिका के कठोर कदमों के कारण। इलाहाबाद में प्रसिद्घ कम्पनी बाग है। जिसके बारे में ममता जी बता रही हैं यह समाप्त हो रहा था। इसे भी एक लोकहित याचिका के द्वारा ही बचाया जा सका।
यह पूथ्वी मां हमें अपने पूर्वजों से नही मिली है इसे तो हमने अपने बच्चों से गिरवी ली है। यह हमारे ऊपर है कि हम इसे कैसे उन्हें वापस देते हैं। यह बात शायद केवल न्यायपालिका ही समझ पा रही है बाकी लोग तो शायद ...
लोग अक्सर न्यायपालिका के न्यायिक क्रिया-कलापों (Judicial activism) की आलोचना करते हैं पर भूल जाते हैं कि बहुत जगह पर्यावरण बचा हुआ है तो वह न्यायपालिका के कारण ही। नेता ऎसे निर्णय नहीं लेते, जिससे उनके वोट बैंक में कमी आये।