टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं

सिक्किम यात्रा की इस चिट्ठी में, टिस्ता नदी पर बन रहे बांध और उस पर विरोध की चर्चा है।
हम लोगो ने बागडोगरा हवाई अड्डे से, गैगंटॉक के लिये, टैक्सी ली। रास्ता टिस्ता (teesta) नदी के बगल से चलता है। कभी नदी नीचे हो जाती थी तो कभी हम लोगों के साथ। हम लोगों ने रास्ते में एक रेस्ट्राँ में चाय पी । वहाँ पर बहुत से लोग बेड़ा विहार (Rafting) रैफ्टिंग कर रहे थे। वहां इसके अतिरिक्त कुछ और नही थी । इसलिए मैंने पूछा
'यहां कौन लोग बेड़ा विहार करते हैं।'
होटल के मालिक ने बताया
'गैंगटॉक या कलिगंपॉङ जाते समय अथवा लौटते समय, पर्यटक यहां बेड़ा विहार करते है।'
वहां कपड़े बदलने की सुविधा है। लौटते समय, कुछ लोग वहां पर रात को भी रूकते हैं और दिन में निकल कर हवाई जहाज या ट्रेन पकड़ते हैं। रास्ते में टिस्ता (teesta) नदी पर बांध बनता दिखाई पड़ा। टैक्सी ड्राइवर ने बताया कि टिस्ता नदी पर कई बांध बन रहे हैं दो पश्चिमी बंगाल में है और कुछ सिक्किम में है। यह डैम अलग-अलग शक्ति की बिजली पैदा करेगें। हम लोग पांच बजे गैगंटाँक पहुंच गये। थोड़ी देर आराम कर बाजार घूमने चले गये । बाजार में जाते समय एक जगह कुछ लोग डेरा जमा रखा था। वे लोग उत्तर सिक्किम में टिस्ता नदी पर बन रहे बांध का विरोध कर रहे थे।मैने उनसे बात की। उन्होनें बताया,
'हमारे गांव के अधिकतर लोग अनपढ़ है और लोग खेती करते हैं। जब डैम बनेगा तो हमारा गांव डूब जायेगा और हम लोग बेघर हो जायेगें। सरकार विस्थापित लोगों को नौकरी देने की बात कर रही है पर यह नौकरी केवल चपरासी की होगी।'
उनका यह भी कहना था,
'यह डैम कञ्चनजङ्घा राष्ट्रीय उधान (Khangchendzonga National Park) में है और कानूनन नही बनाया जा सकता है।'
यह लोग अंगेजी मे बात कर रहे थे मैने पूछा की
'आप लोग अंगेजी में बात कर रहे है । आप तो पढ़े लिखे लगते है।'
उन्होनें कहा कि गांव में उनके जैसे बहुत कम लोग है।

मैंने उनसे उनके आंदोलेन के बारे में लिखित सूचना मांगी तब उन्होने कहा कि वह तो नहीं है पर वे लोग चिट्ठा लिखते है। मेरे विचार में वह लोग स्वयं चिट्ठा नही लिखते है पर उनके लिए कोई और लिखता है। क्योंकि जब मैने उनसे पूछा कि वह मुफ्त चिट्ठा लिखने देने की बेबसाइट पर है या उन्होनें कोई डोमेन लिया है। वे इसका ठीक से उत्तर नही दे पाये। बाद में पता चला कि उनका चिट्ठा ब्लॉगर पर है और उसका नाम ani sikkim runcha.... है।
यह चित्र ani sikkim runcha.. चिट्ठे से है और उसी के सौजन्य से है।

बांध बनाया जाय अथवा नहीं - अक्सर विवाद में आ जाता है। नर्बदा परियोजना, टेहरी बांध इसके जीते जागते उद्धारण हैं।

जल विद्युत घर के कारण पर्यावरण का भी नुकसान होता है पर थर्मल विद्युत घर और नाभिकीय विद्युत घर के मुकाबले बहुत कम है। बांध के द्वारा पानी का संरक्षण ठीक से किया जा सकता है, बिजली पैदा की जा सकती है। यदि यह न हो तो विकास ही रुक जाये।

बांध बनाने में सबसे बड़ी मुश्किल पुनर्वास की है। इसमें न केवल भ्रष्टाचार है पर कुछ लोग भावनाओं को उभार कर ब्लैक मेल भी करते हैं।

मैं नहीं जानता कि टिस्ता नदी पर बन रहे डैम के लिये क्या बात सही है।

इस श्रंखला की अगली कड़ी में हम चलेंगे नथुला पास – यानि कि भारत चीन सीमा पर।

सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
    यह ऑडियो फाइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
    • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
    • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
    • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
    बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।

    is post per teesta nadee per ban rahe dam ke virodh ki charchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

    This post talks about dams on river teesta and discusses protest over the same. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

    सांकेतिक शब्द
    teesta, टिस्ता
    Gangtok, Sikkim, गैंगटॉक, सिक्किम, Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,

    ग्रहण पर आधारित कहानियां।

    बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां श्रंखला कि इस चिट्ठी में उन कहानियों की चर्चा है जो इस बात को ध्यान रखते लिखीं गयीं हैं कि ग्रहण वैज्ञानिक तथ्य है और उसका दिन वा समय पहले से बताया जा सकता है।

    बहुत सारी कहानियों में इस बात का प्रयोग किया गया है कि चन्द्र ग्रहण या सूर्य ग्रहण वैज्ञानिक तथ्य है जिसके दिन और समय के बारे में पहले से ही बताया जा सकता है। इनमें से चार कहानियां मैंने पढ़ी है। यह सब मुझे पसन्द भी आयीं।

    इनमें सबसे पहली कहानी है - 'सोलोमन की खदानें' (किंग सोलोमॉनस् माइनस् ) (King Solomon's Mines)। इस उपन्यास को सर हेनरी राइडर हैगर्ड (२२.६.१८५६- १४.५.१९२५) (Sir Henry Rider Haggard) ने १८८५ में अपने भाई के साथ एक पाउंण्ड शर्त के एवज में लिखा था। शर्त यह थी कि वह भी राबर्ट लुईस स्टीवेनसन (Robert Louis Stevenson) के उपन्यास ट्रेजर आइलैण्ड (Treasure Island) जैसा लोकप्रिय उपन्यास लिख सकता है। 

    कहानी के अन्त में फॉल्टा की मृत्यु
    किंग सोलोमॉनस् माइनस् पुस्तक को कई प्रकाशकों ने ठुकरा दिया था लेकिन जब वह प्रकाशित हुई तो यह उस साल की सबसे ज्यादा बिकने वाली पुस्तक बनी। यह विज्ञान कहानी नहीं है पर रोमांच कथा की श्रेणी में आती है। यह उपन्यास अफ्रीका के जंगलो पर है। इस उपन्यास ने नयी तरह की कहानियों को जन्म दिया - जंगलों से जुड़ी रोमांच कहानियां।


    इसकी कहानी कुछ इस प्रकार की है कि एक दल, उस व्यक्ति को ढूंढते अफ्रीका के जंगलों में जाता है जो सोलोमन की खदानों का पता लगाने गया था। इस दल को एक कबीला पकड़ लेता है । वहां वे फॉल्टा (Foulta) नामक कबीले की युवती की जान यह कह कर बचाते हैं कि वे चंद्रमा को अंधकार में कर सकते हैं। यह चन्द्र ग्रहण के कारण होता है। बाद में वह लड़की उस दल के लोगों की जान बचाने में अपनी जान खो बैठती है। इस उपन्यास पर कई फिल्में बनी है पर फिल्म की कहानी में बदलाव कर दिये गये हैं। इस उपन्यास को आप यहां पढ़ सकते हैं और चन्द्र ग्रहण के कारण फॉल्टा की जान बचाने की बात यहां है। 

    दूसरी कहानी, है - 'आर्थर के राज्य में एक अमेरिकी' (A Connecticut Yankee in king Arthur's Court)। इसे मार्क ट्वैन (Mark Twain) ने लिखा है। यह १८८९ में लिखी गयी। इसमें एक अमेरिकी नागरिक जब सो कर उठता है तो वह अपने आप को राजा आर्थर (५२८ ईसा के मरने के बाद AD) के समय में पाता है। वहां उसे जला कर मार डालने की सजा मिलती है। वह अपने आप को यह कह कर बचा लेता है कि वह सूरज को अंधकार में कर सकता है। यह सूर्य ग्रहण के कारण होता है। यह कहानी विज्ञान कहानियों की श्रेंणी में आती है। इस उपन्यास को आप यहां पढ़ सकते हैं।

    तीसरी कहानी है - टिनटिन (Tintin) 'सूरज के कैदी' (प्रिसनरस् ऑफ द सन) (Prisoners of the sun)। टिनटिन की रोमांचक कथायें, फ्रांसीसी भाषा की कॉमिक्स है। यह इसकी चौदवीं पुस्तक है। इन कॉमिक्स को Herge ने Georges Remi के नाम से लिखा है। यह कॉमिक्स न केवल बच्चों पर बड़ों के बीच भी लोकप्रिय है।
    इस कहानी में टिनटिन और कैप्टेन आर्किबाल्ड हैडॉक्क (Captain Archibald Haddock) (जो टिनटिन की तरह इन कॉमिक्स का एक पात्र हैं) अपनी जान सूर्य - ग्रहण के कारण बचा पाते हैं।

    यह विज्ञान कहानी तो नहीं कही जा सकती क्योंकि यह कॉमिक्स की तरह लिखी गयी और उसी श्रेणी में है।
    यह कहानियां पढ़ने योग्य हैं। यदि नहीं पढ़ी हैं तो पढ़कर देखें।

    इन तीनो कहानियों में ग्रहण का उपयोग किया है पर यह ग्रहण पर लिखी कहानियां नहीं हैं। चौथी कहानी सूर्य ग्रहण पर ही लिखी गयी है। यह एमरसन (Ralph Waldo Emerson) के एक उद्धरण पर आधारित है। यह विज्ञान कहानी के श्रेणीं में आती है और सबसे प्रसिद्ध कहानी भी है - इसके बारे में अगली बार।

    बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां
    भूमिका।। प्रभू ईसा का जन्म बेथलेहम में क्यों हुआ?।। क्रिस्मस को बड़ा दिन क्यों कहा जाता है।। बेथलेहम का तारा क्या था।। बेथलेहम का तारा उल्कापिंड या ग्रहिका नहीं हो सकता।। पिंडों के पृथ्वी से टक्कर के कारण बने प्रसिद्ध गड्ढ़े।। विज्ञान कहानियां क्या होती हैं और उनका मूलभूत सिद्धान्त।। विज्ञान कहानियों पर पुरुस्कार।। उल्का, छुद्र ग्रह, पृथ्वी पर आधारित विज्ञान कहानियां और फिल्में।। धूमकेतु या पुच्छल तारा क्या होते हैं।। हैली धूमकेतु।। पुच्छल तारों पर लिखी विज्ञान कहानियां।। बेथलेहम का तारा - ग्रह पास आ गये थे।। ग्रहण पर आधारित कहानियां।।
    हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
    (सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
    यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
    • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
    • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
    • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
    बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।

    grahn is vaigyanik tthya and din evam samy phle se btaayaa ja sktaa hai. is post per un khaaniyon kee charchaa hai jismein is baat ka pfryog kiyaa gyaa hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.Eclipse is scientific fact and can be predicted beforehand. This post talks about stories based on this fact. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

    सांकेतिक शब्द
    book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,
    eclipse, story, ग्रहण, कहानीAstronomy, Astronomy, bible, Bible, culture, Family, fiction, life, Life, Religion, science fiction, Star of Bethlehem, बेथलेहम का तारा, जीवन शैली, धर्म, धर्म- अध्यात्म, विज्ञान, विज्ञान कहानी, समाज, ज्ञान विज्ञान,
    Zemanta Pixie
    Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...