कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया

इस चिट्ठी में चेनेई के पास स्थित क्रॉकोडाइल फार्म की चर्चा है



चेनेई से पॉन्डिचेरी जाते समय, रास्ते में घड़ियाल फार्म पड़ता है। इसे रोमलस वेटिकर नाम के व्यक्ति ने शुरू किया है। यह मगर, घड़ियाल, और कछुऐ के संरक्षण के लिये बनाया गया है। हम लोग कोई ७-८ साल पहने चेन्नई आए थे तब हम लोग इसे देखने के लिए गये थे। इस बार भी पॉन्डेचेरी जाते समय, इसे देखने के लिये रुके।

फार्म के अन्दर जाने एवं कैमरा ले जाने का टिकट लगता है। हमने कैमरे के लिए भी टिकट लिया। यहां पर सांप का जहर भी निकाला जाता है। जब आप फार्म के अन्दर उस जगह जाते हैं तब पुनः अन्दर जाने और कैमरे के लिये टिकट लगता है। वहां पर टिकट बेचने वाले व्यक्ति ने पूछा,
'क्या कैमरे से फोटो लेंगे?'
मैंने कहा कि कह नहीं सकता। उसने कहा कि यदि आप चित्र लें तो पैसे दे दीजियेगा।


वहां सपेरे समुदाय के लोगों की सहकारी समिति है। वे ही जंगलों से सांप पकड़ कर लाते हैं। एक बार सांप लाने पर उन्हें १००० रुपये मिलते हैं। एक सांप से चार हफ्तों में, चार बार, यानि हर हफ्ते एक बार जहर निकाला जाता है। उसके बाद वन विभाग वाले उसे वापस जंगल में छोड़ आते हैं। यह सांपों के संरक्षण का बेहतरीन तरीका है। इससे न केवल इस समुदाय के लोगों को पैसे कमाने का मौका मिलता है, ब्लकि आय का साधन होने के कारण वे सांपों की रक्षा भी करते हैं।

इस जहर को एक मशीन में रखा जाता है। वह गोल, गोल तेजी से घूमती जाती है तब अपकेन्द्री बल (सेन्टीफयूगल फ़ोर्स Centrifugal force)  के कारण उसकी गंदगी दूर हो जाती है और जहर साफ होता है। फिर उसे पाउड़र के रूप में परिवर्तित करके बेचते हैं। एक ग्राम जहर को १०,०००/-रूपये में  बेचा जाता है। जहर से घोड़ों को टीका लगा कर जहरविनाशक दवा (anti-venom) तैयार किया जाता है।


इस बार वहां पर एक व्यक्ति ने मुझे कोबरा, करैत और रसल वाइपर नामक सांपों को दिखाया। इसके अलावा एक छोटा सा सांप और था। जिसका नाम मुझे ठीक से याद नहीं है। उसने हमें एक सांप का जहर निकाल कर भी दिखाया। उसने बताया,
'सबसे ज्यादा ज़हरीला करैत है। यदि वह किसी व्यक्ति को काट ले तो वह एक घंटे में मर सकता है, रसल वाइपर के कटाने के बाद तीन घंटे में,  कोबरा के काटने पर चार घंटे में तथा चौथा जो छोटे-छोटे सांप थे उनके काटने पर  दो दिन में व्यक्ति मर सकता है।'
पिछली बार जब मैं यहां आया था तो बिच्छू भी थे।
'मैंने पूछा कि बिच्छू कहां हैं?'
उसका कहना था कि, 
'बिच्छूओं का जहर नहीं बिकता है। इसलिये उन्हें अब न रखा जाता है न ही उनका जहर निकाला जाता है।'
पिछली बार, वहां पर उस समुदाय की महिलायें भी थीं जो सांपों को पकड़ कर लाती हैं। उसमें से एक ने हमें  दिखाया था कि कैसे सांप पकड़े जाते हैं। उसने कोबरा को जमीन में छोड़ दिया और फिर दो मुंही लकड़ी से सांप का मुंह दाब कर, उसे आसानी से बिना डरे पकड़ लिया। 

उसके बाद वह उसे मुझे दिखाने के लिये मेरे पास लायी। कोबरे का बाकी शरीर मेरे हाथ पर लिपट गया।  महिला ने उसका मुंह पकड़ रखा था जिससे मुझे कुछ न हो, पर फिर भी :-( डर के मारे, मेरी हालत खराब हो गयी।

बहुत शर्म आयी, एक तो वह महिला जो बिना परेशानी के उसका मुंख पकड़े थी और एक मैं जो उसके पूंछ के हाथ में लिपटने से डर रहा था। इस बार उस समुदाय की न तो कोई महिला थी न ही उस तरह का कोई अनुभव हुआ।

पिछली बार वहां पर अधिकारीगण, मगर और कछुओं के बच्चों को हाथ पर रखने और पकड़ने दे रहे थे। मुझे भी यह करने का मौका मिला था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं हो रहा था न ही इस तरह का मौका मिला।


इस जगह एक चित्र लगा है जिसमें लिखा है कि दुनिया का सबसे खतरनाक जन्तु। यह ढका हुआ है। इसे देखने के लिये आपको उस फ्रेम के पल्ले खलने पड़ेंगे। यदि आप इसके पल्लों को  खोलें, तो इसके अन्दर कोई चित्र नहीं है केवल एक शीशा है। जिसमें आप अपना चित्र देख सकते हैं।


यह सच है कि मानव जाति ही, सबसे खतरनाक जन्तु है। हम दिन दूने, रात चौगुने होते जा रहे हैं। हम न केवल पर्यावरण को समाप्त कर रहे हैं पर जंगलों को काटते चले जा रहे हैं। इस कारण जानवरों के प्राकृतिक वास भी नष्ट होते जा रहे हैं। यदि हमने इसे रोका नहीं तो हमारी आने वाली पीढ़ी इन जानवरों को कभी नहीं देख पायेगी।

आजकल दूधो नहाओ और पूतो फलों का आशीर्वाद बेइमानी है। पृथ्वी मां तो, हमारे पास, वंशजों की धरोहर है। हमें उनके लिये इसे संभाल कर रखना है। दूधो नहाओ के शाब्दिक अर्थ का एक रूप, त्रिवेन्द्रम के आट्टूकल भगवती मन्दिर में, पोंगाला त्योहार में देखने को मिला। मेरे विचार से, आजकल ऐसे त्योहारों का कोई औचित्य नहीं है। 

यदि आप इस पार्क के बारे में विस्तार से जानना चाहें और सुन्दर चित्र देखना चाहें तो आप इसे ममता जी की नज़र से यहां देख सकते हैं।

क्रॉकोडाइल फार्म में मैंने सांपों का चित्र लिया था। बाद में उस व्यक्ति को ढ़ूंढ कर  टिकट के पैसे भी दिये।
इस विडियो में सांप का जहर निकालते दिखाया गया है। लेकिन यह विडियो मैंने नहीं खींचा है।

क्रॉकोडाइल फार्म में घूमते समय, मेरी मुलाकात वहां पर प्यारी सी युवती अकांक्षा से हुई। वह वहां शिक्षा अधिकारी है। अगली बार उसी से बात करेंगे। 

मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा
 हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
  •  भारत में साइबर कानून:
  • साइबर कानून क्या होता है:     
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 



About this post in Hindi-Roman and English is chitthi  mein chennai me sthit crocodile farm kee charcha hai. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about our trip to crocodile farm in Chennai. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो

द मदर, आत्मचित्र - विकिपीडिया से
चलिये, मां की नगरी - यह चिट्ठी हमारी पॉन्डिचेरी यात्रा की शुरुवात है।



होली के समय में उत्तर भारत में रहना, मेरे लिए हमेशा मुश्किल रहता है। इस समय मैं हमेशा वहां से भागने की फिराक में रहता हूं। मैं पहले भी केरल, बंगलौर, गोवा की यात्रा इसी समय कर चुका हूं। 

इस बार होली के समय, चेन्नई में एक सम्मेलन था।  मुझे उसमें भाग लेना था। मुझे लगा कि होली के समय बाहर रहने का इससे अच्छा और कोई कारण नहीं हो सकता है। मैंने फौरन चेन्नई सम्मेलन में जाने का प्रोग्राम बनाया।

पॉन्डिचेरी, चेन्नई के पास है। मैं लगभग ४० वर्ष पहले वहां गया था। इसलिए वहां भी घूमने की बात तय की।


पॉन्डचेरी समुद्र तट की शाम

हम लोग सुबह दिल्ली ट्रेन से पहुंचे। यहीं से चेन्नई के लिए हवाई जहाज़ पकड़ना था। ट्रेन एवं हवाई जहाज़ के बीच में कोई तीन घण्टें का समय था। कुछ घबराहट सी लगी कि यदि ट्रेन देर से पहुंची तब हवाई जहाज़ न मिल पाए। लेकिन ट्रेन सही समय पर थी। हमें हवाई जहाज़ आसानी से मिल गया। 

इस बार मैं अपने साथ लैपटॉप  भी ले गया था। मुझे बोलना भी था और लैपटॉप में अपना प्रस्तुतिकरण एवं लेख भी ठीक करना था। सुरक्षा की जांच के लिए जब अन्दर पहुंचा, तब सुरक्षा कर्मी ने पूछा। 
'क्या, इस बैग में लैपटॉप है?'
मैंने हामी भरी। 


उसने कहा लैपटॉप निकाल लीजिए। आपका बैग पुन: सुरक्षा की दृष्टि से चेक किया जायेगा। मैंने लैपटॉप निकाला। उसने पुन: चेक किया। मैंने उससे पूछा कि उसने ऐसा क्यों किया? उसका जवाब था,
'हो सकता है आपके लैपटॉप के नीचे चाकू रखा हो। लैपटॉप के कारण, उसे देखा नहीं जा सकता है। इसलिए मैंने आपका लैपटॉप बाहर निकलवा कर पुन: चेक किया है।'
मैंने पूछा,
'आपने लैपटॉप के अन्दर चेक नहीं किया है। यदि मैंने उसके अन्दर चाकू रखा हो तब क्या होगा।'
उसने मुस्कुरा कर कहा,
'साहब हम लोगों की शक्ल देखकर पहचान लेते हैं।'
यदि यह बात थी तब लैपटॉप निकलवा कर चेक करने की क्या जरूरत थी? लेकिन, मैंने कोई जवाब नहीं दिया बस मुस्करा कर आगे बढ़ गया।

हवाई यात्रा के दौरान मैंने लेख को पुन: सम्पादित किया। प्रस्तुतिकरण ठीक किया। हम लोग चेन्नई पहुंच गये। 


चेन्नई में सम्मेलन तीन दिन बाद था। हम चेन्नई पहुंचते ही,  टैक्सी लेकर पॉन्डिचेरी चले गये। चेन्नई से पॉन्डिचेरी के रास्ते में ही एक घड़ियाल फार्म और महाबलिपुरम पड़ता है। जाते समय हम लोग ने घड़ियाल फार्म और लौटते समय महाबलिपुरम जाने का प्रोग्राम बनाया।

अगली बार हम लोग घड़ियाल फार्म चलेंगे।



मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा
 हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 




About this post in Hindi-Roman and English yeh chitthi  pondecherry yatra kee shuruvaat hai. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is introduction to our visit to Pondecherry. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

साइबर या कंप्यूटर कानून क्या होता है

इस चिट्ठी में, बताया गया है कि साइबर कानून क्या होता है।
इस चिट्ठी को, सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो ऊपर दाहिने तरफ का पृष्ट, "'बकबक' पर मेरे पॉडकास्ट कैसे सुने" देखें।
धर्म न्यायधिकरण के सामने गैलिलिओ - चित्र क्रिस्टो बान्टी १८५७

विज्ञान के आविष्कार, नयी तकनीकें जहां विज्ञान को आगे ले जाते हैं वहीं पर  कानून के लिए हमेशा अड़चने पैदा करते हैं।
  • गैलिलियो  ने इस बात का सबूत दिया कि सूरज, पृथ्वी के चारो तरफ नहीं, ब्लकि  पृथ्वी और अन्य ग्रह, सूरज के चारो तरफ चक्कर लगाते हैं। इसलिए उसे नजरबंद कर दिया गया।
  • जब डार्विन ने ओरिजन आफ स्पीशीस् (Origin of Species) लिखी तब अधिकतर ईसाई देशों में इसके पढ़ने पर प्रतिबंध लगा दिया। इस समय अमेरिकी न्यायालयों से एक बहुत बड़ी बहस इस बात पर चल रहा है कि कि ओरिज़न आफ स्पीशीस के साथ एक अन्य तथा कथित सिद्घान्त इंटेलीजेन्ट डिज़ाइन (Intelligent design)  जो कि धार्मिक  है को पढ़ाया जाए अथवा नहीं। कुछ समय पहले, डार्विन के २००वें जन्मदिन पर मैंने एक श्रृंखला लिखी थी। इसकी आखरी कड़ी यहां है। इस पर बाकी सारी कड़ियों की लिंक है। जहां सारे विवाद की चर्चा है। 

सूचना प्रौद्योगिकी एक नयी तकनीक है। इसका जन्म तीन कारणों से हुआ
  1. कंप्यूटर: इसके बारे में तो हम सब जानते ही हैं कुछ और कहना तो ठीक नहीं होगा।
  2. इंटरनेट: यह तो आप जानते हैं कि कंप्यूटर आपस में संवाद कर सकते हैं। इंटरनेट दुनिया के सारे कंप्यूटरों का वह जाल है जो एक दूसरे से संवाद कर सकते हैं।
  3. साइबर स्पेस: कंप्यूटर के द्वारा संवाद करते समय सूचनाओं का आदान प्रदान ईमेल, ऑडियो क्लिप, वीडियो क्लिप के जरिये होता है। सूचना का यह आदान प्रदान एक काल्पनिक जगह (Virtual space) में होता  है। इसे साइबर स्पेस (Cyber Space) कहते हैं।
इन तीनो से मिल कर, सूचना प्रौद्योगिकी का जन्म हुआ। 

इस तकनीक ने कानून के क्षेत्र में जितनी मुश्किलें पैदा की वह अन्य किसी आविष्कार या तकनीक ने नहीं। इन मुश्किलों के अलग अलग हल ढूंढे जा रहे है। देश कानून बना रहे हैं। सरकारें नियम व अधिनियम बना रही  हैं। न्यायालय फैसले दे रही हैं। इन सारे समाधानों को  मोटे तौर पर, कंप्यूटर कानून, या इंटेरनेट कानून या साइबर कानून कहा जाता है। मुझे साइबर कानून शब्द पसन्द है। इसलिये मैं इसी का प्रयोग करूंगा।

इस नयी तकनीक ने कौन कौन से क्षेत्र में मुशकलें पैदा की, या अपने देश में किस के साइबर कानून बने हैं, इसकी चर्चा अगली बार।


इस चिट्ठी का चित्र विकिपीडिया से

तू डाल डाल, मैं पात पात

भूमिका।। नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है।। नाई, महिला है।। मिस्टर व्हाई - यह कौन हैं।। गणित, चित्रकारी, संगीत - क्या कोई संबन्ध है।। क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं।। भाषायें लुप्त हो जाती हैं - गणित के सिद्घान्त नहीं।। ऐसा कोई कंप्यूटर नहीं, जिसे हैक न किया जा सकता हो।। साइबर या कंप्यूटर कानून क्या होता है।

 



About this post in Hindi-Roman and English  is chitthi mein bataaya gaya hai ki cyber kanoon kyaa hota hai. yeh chitthi {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about What is cyber law. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. 

सांकेतिक शब्द
। Cyberlaw, Computer law, Internet law, Legal aspects of computing
Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

लाईये मैं आपके हाथ में बांध देती हूं

इस चिट्ठी में, कुफरी में हुई सुन्दर लड़कियों से मुलाकात की चर्चा है।

कुफरी में मेरी मुलाकात दो तिब्बती लड़कियों से हुई थी। वे क्रोशिया से सुन्दर काम कर ही थीं।  वे छोटे छोटे बच्चों के जूते  बुन रही थी।  इसे काफी लोग ख़रीद भी रहे थे। उनमें से कुछ जगह बैंड रखे हुए थे। मैंने पूछा कि बैंड किस लिए है। उनमें से एक लड़की जिसका नाम श्रद्धा था वह बैंड का काम कर रही थी। उसने बताया, 
'इसमें नाम लिखा जा सकता है और  कलाई में बांधा जा सकता है।'
मैनें कहा कि क्या वह मेरी बहू रानी और मेरे बेटे का नाम लिख कर दे सकती है। उसने कहा,
'यह नाम बहुत बड़े हो जायेंगे। लेकिन आपकी  कलाई बहुत पतली है। यह अच्छा नहीं लगेगा। आप  उनके नाम के दो अलग, अलग बैंड बनवाइये।'
मुझे लगा वह बातचीत करने में कुशल है। उसे मालूम है किस तरह बैंड बेचे जाते हैं। मैने कहा, 
'दोनो की शादी हो चुकी है। इसलिए दोनो का नाम साथ ही लिख कर दो। क्या हुआ यदि वह मेरी कलाई में ऊपर की तरफ न दिखायी पड़े।'
उसने  बैंड बनाकर  कुछ  ऊन  दिया उसमे पतले धागे  थे। मेरी समझ में नही आया कि वह कैसे बंधेगा। मैंने पूछा कि इसे हाथ में किस प्रकार बाधूं। वह मुस्कराई और बोली,
'लाईये मैं आपके हाथ में बांध देती हूं और आपको सिखा भी देती हूं।'
उसने ऊन के जो धागों को टाई की तरह मेरे हाथ में बांध दिया।
 

इसके बाद हम लोग वापस चायल आये और अगले दिन सुबह सीधे दिल्ली आ गये हमने  चंडीगढ़ में रुकने का प्रोग्राम बनाया था नहीं जा सके।

हम लोगों ने ठीक रास्ता नहीं चुना था हमें वास्तव में हमे सबसे पहले पिंजौर, चायल, शिमला, मनाली  होते हुए वापस  दिल्ली आना चाहिए था। लेकिन रास्ते की ठीक जानकारी न होने के कारण इस तरह का रास्ता चुना गया था। 


इसी के साथ देव भूमि की यात्रा विवरण समाप्त होता है। अब चलेंगे, पॉन्डचेरी।


देव भूमि, हिमाचल की यात्रा
वह सफेद चमकीला कुर्ता और चूड़ीदार पहने थी।। यह तो धोखा देने की बात हुई।। पाडंवों ने अज्ञातवास पिंजौर में बिताया।। अखबारों में लेख निकले, उसके बाद सरकार जागी।। जहां हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की बात हुई हो, वहां मीटिंग नहीं करेंगे।। बात करनी होगी और चित्र खिंचवाना होगा - अजीब शर्त है।। हनुमान जी ने दी मजाक बनाने की सजा।। छोटे बांध बनाना, बड़े बांध बनाने से ज्यादा अच्छा है।। लगता है कि विंडोज़ पर काम करना सीख ही लूं।। गाड़ी से आंटा लेते आना, रोटी बनानी है।। बच्चों का दिमाग, कितनी ऊर्जा, कितनी सोचने की शक्ति।। यह माईक की सबसे बडी भूल थी।। भारत में आधारभूत संरचना है ही नहीं।। सुनते तो हो नहीं, जो करना हो सो करो।। रानी मुकर्जी हों साथ, जगह तो सुन्दर ही लगेगी।। उसकी यह अदा भा गयी।। यह बौद्व मंदिर है न कि हिन्दू मंदिर।। रास्ता तो एक ही है, भाग कर जायेंगे कैसे।। वह कुछ असमंजस में पड़ गयी।। हमने भगवान शिव को याद किया और आप मिल गये।। अपनी टूर दी फ्रांस - हिमाचल की साइकिल रेस।। और वह शर्मा गयी।। पता नहीं हलुवा घी में,  या घी हलुवे में तैर रहा था।। अभी तक इसका पैसा नहीं निकल पाया है।। नग्गर में, रोरिख संग्रहालय।। मेरे दिल में आज क्या है।। आप, क्यों नहीं, इसके बाल खींच कर देते।। तुमसे मिल कर, न जाने क्यों और भी कुछ याद आता है।। हम हिन्दुस्तानी तो एक दूसरे की देखा देखी करते हैं।। लाईये मैं आपके हाथ में बांध देती हूं।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 






About this post in Hindi-Roman and English kufri mein hamaaree mulaakat do sunder tibetan larkiyon ise huie thee. s chitthi mein, unkee charchaa hai. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

We met two tibetan girls at Kufri. This post talks about the same. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

मन में है विश्वास, हम होंगे कामयाब एक दिन

यदि जान है, तो जहान है। यदि लगन है इच्छा है, विश्वास है, तब कामयाबी दूर नहीं। यह चिट्ठी मेरी ई-पाती श्रृंखला की एक चिट्ठी है।

मुन्ने राजा,
आज का दिन, न तुम्हारे लिये, पर हमारे लिये भी महत्वपूर्ण है। हमारे लिये यह दिन, कितनी खुशियां लेकर आया। इस दिन के साथ, बचपन की कितनी यादें हैं - तुम्हारे साथ खेलना, पहेलियां बूझना, रातों में तारे और पुच्छल तारे देखना, छुट्टियों में जंगलों में जानवर देखने जाना, और तुम्हारी पैराकीटस् - वे सब हमें याद आते हैं। लेकिन समय के बीतते, बीतते कुछ और भी समझने की जरूरत है।   

एक बालगीत है,
'The best six doctors anywhere
And no one can deny it
Are sunshine, water, rest, and air
Exercise and diet.
These six will gladly you attend
If only you are willing
Your mind they'll ease
Your will they'll mend
And charge you not a shilling.'
दुनिया के सबसे अच्छे छः डाक्टर,
जिसे कोई मना कर सकता नहीं,
वह हैं, धूप, जल, संतुष्टि, और वायु,
इसी के साथ हैं व्यायाम और संतुलित आहार।
यदि तुम चाहो,
तो सब कर सकते हो।
देंगे तुम्हें यह शान्ति।
करेंगे के तुम्हारी इच्छा शक्ति में परिवर्तन।
लेकिन लेंगें नहीं, तुमसे कोई यह पैसा।
जान है, तो जहान है। यह बचपन में कम समझ में आता है। उस समय सब सहन करने की शक्ति होती है और हमें यह गलत सा लगता है। लेकिन उम्र के ढ़लते यह धीरे धीरे शक्ति के ह्रास के साथ इसकी सार्थकता समझ में आती है। यदि जहान है,  इच्छा है, विश्वास और लगन है, तब


'We shall overcome
We shall overcome
We shall overcome some day
Oh, deep in my heart
I do believe
We shall overcome some day'
हम होंगे कामयाब,
हम होंगे कामयाब
हम होंगे कामयाब, एक दिन
ओह, मन में है विश्वास,
पूरा है विश्वास
हम होंगे कामयाब, एक दिन।

परी को प्यार 
पापा और मम्मा

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने' बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।



अन्य संबन्धित चिट्ठियां








About this post in Hindi-Roman and English jaan hai to, jahaan hai. yadi lagan ho, jasba ho, to kamyaabee door nheen. yeh chitthi {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

Health is wealth. if you faith, if you have confidence then you will succeed in life. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
culture, Family, Inspiration, life, Life, Relationship, जीवन शैली, समाज, कैसे जियें, जीवन, दर्शन, जी भर कर जियो,

हम हिन्दुस्तानी तो एक दूसरे की देखा देखी करते हैं

इस चिट्ठी में, कुफरी और वहां चल रही दंगल प्रतियोगिता का वर्णन है। 

हम लोगों ने 'कुफरी हॉलीडे रिज़ॉर्ट' में कॉफ़ी पी और फिर पैदल ऊपर गये, जहां पर बर्फ में स्कीइंग होती है। वहां ज्यादातर लोग घोड़े पर ही जा रहे थे। शायद हम ही ऎसे थे जो पैदल जा रहे थे। घोड़े, कुछ पहले से शुरू होते है। वे आने जाने के लिए २५०/-रुपया लेते हैं। 



कुफरी में ठंढक में बर्फ जमी रहती है और  स्नो  स्कीइंग  होती है। 

वहां एक दंगल हो रहा था। इस दंगल में उत्तर भारत से और नेपाल से जाने माने लोग दंगल करने आये थे। कुफरी सठिया गांव के अन्दर आती है। इस दंगल को, सठिया  गांव  पंचायत  ने आयोजित किया था। इसमे अलग अलग श्रेणी के लिए दो लाख रूपये का पुरस्कार भी था। 

इस दंगल में कुछ ड्रम बजाने वाले लोग भी आये थे।  कुश्ती के दौरान और बाद में वे चारों ओर ड्रम बजाते हुए घूमते थे। लोग आनन्द ले रहे थे। 


यहां पर मेरी मुलाकात लायक राम से हुई। वे उस ग्राम पंचायत के प्रधान के भाई है। उन्होंने बताया,
'यहां पर सारी रोशनी सूर्य ऊर्जा से है। इस तरह के  लगभग ५० बल्ब हैं जो कि २०० वॉट के हैं।  ग्राम पंचायत ने इसके लिए ७,५००/-रुपया दिया है जब कि बाजार में इसका दाम ४५,००० से  ५०,००० रुपया है। बाकी पैसा सरकार से अनुदान मिला है। बैटरी लगभग साल भर चलती है।  बैटरी में  तीन महीने में एक बार डिस्टिल वाटर डालना पड़ता है।'
वहां महिलाओं और पुरूषों के लिए शौचालय भी बना हुआ है। मैंने उनसे पूछा कि क्या वह साफ है। उन्होंने कहा कि साफ होगा। मैंने चलकर देखने की बात की और उनके साथ उसे देखने गया। वह न तो साफ था और न ही पुरूष वाले शौचालय में पानी का नल ठीक था। 

वहां पर खाने पीने की दुकानें थी। जिसमे लोग खा रहे थे और झूठा गंदगी वहीं फेंक रहे थे।  मैने उन्हें दो सुझाव दिये, 
  • पहला, आप शौचालय का प्रयोग करने के लिए पैसा लें और उस पैसे से उसकी देख-रेख करें और सफाई करवायें। मैंने उन्हे इस बारे में सिक्किम यात्रा के अनुभवों को बताया। जब यह वहां हो सकता है तो यहां क्यों नहीं।  
  • दूसरा, यहां पर कूड़ादान रखा हुआ है।  उसमें कूड़ादान के अन्दर एक प्लास्टिक रखें ताकि लोग खाकर उसी में फेंके और उसके बाद वह प्लास्टिक बांध कर बाहर निकाल ली जाए और इसके बाद नई प्ललास्टिक लगा दी जाए। हम हिन्दुस्तानी तो एक दूसरे की देखा देखी करते है। यदि एक आदमी उस कूड़ेदान में फेकेंगा तो बाकी सब लोग भी फेंका करेगे। इससे सफाई कर्मचारियों को सुविधा रहेगी और आने वालों को भी अच्छा लगेगा।
उन्होंने कहा,
'आपका सुझाव अच्छा है। आप जब अगली बार आयेगें तो आप की दोनो बातों पर अमल हो रहा होगा।'
आप जब वहां जायें और ऐसा होता पायें तो मुझे अवश्य धन्यवाद दीजियेगा।
'उन्मुक्त जी, वे सुन्दर लड़कियां कहां हैं, जिससे आपने मिलावाने को कहा था।'
उनसे तो मुलाकात, अगली बार होगी।

देव भूमि, हिमाचल की यात्रा
वह सफेद चमकीला कुर्ता और चूड़ीदार पहने थी।। यह तो धोखा देने की बात हुई।। पाडंवों ने अज्ञातवास पिंजौर में बिताया।। अखबारों में लेख निकले, उसके बाद सरकार जागी।। जहां हिन्दुस्तान और पाकिस्तान के बंटवारे की बात हुई हो, वहां मीटिंग नहीं करेंगे।। बात करनी होगी और चित्र खिंचवाना होगा - अजीब शर्त है।। हनुमान जी ने दी मजाक बनाने की सजा।। छोटे बांध बनाना, बड़े बांध बनाने से ज्यादा अच्छा है।। लगता है कि विंडोज़ पर काम करना सीख ही लूं।। गाड़ी से आंटा लेते आना, रोटी बनानी है।। बच्चों का दिमाग, कितनी ऊर्जा, कितनी सोचने की शक्ति।। यह माईक की सबसे बडी भूल थी।। भारत में आधारभूत संरचना है ही नहीं।। सुनते तो हो नहीं, जो करना हो सो करो।। रानी मुकर्जी हों साथ, जगह तो सुन्दर ही लगेगी।। उसकी यह अदा भा गयी।। यह बौद्व मंदिर है न कि हिन्दू मंदिर।। रास्ता तो एक ही है, भाग कर जायेंगे कैसे।। वह कुछ असमंजस में पड़ गयी।। हमने भगवान शिव को याद किया और आप मिल गये।। अपनी टूर दी फ्रांस - हिमाचल की साइकिल रेस।। और वह शर्मा गयी।। पता नहीं हलुवा घी में,  या घी हलुवे में तैर रहा था।। अभी तक इसका पैसा नहीं निकल पाया है।। नग्गर में, रोरिख संग्रहालय।। मेरे दिल में आज क्या है।। आप, क्यों नहीं, इसके बाल खींच कर देखते।। तुमसे मिल कर, न जाने क्यों और भी कुछ याद आता है।। हम हिन्दुस्तानी तो एक दूसरे की देखा देखी करते हैं।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 






About this post in Hindi-Roman and English is chitthi mein, kufri aur vhan per ho rahe dangal kee harcha hai.  yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about Kufri and wrestling competition there. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

मेरी खूबसूरती का राज़ है ...

इस चिट्ठी में महिलाओं की सुन्दरता के बारे में कहे गये ऑड्री हेपबर्न के शब्द हैं। हांलाकि,  यह पुरुषों के लिये भी सच हैं।
फिल्म रोमन हॉलीडे में ऑड्री हेपबर्न

बचपन में हमें, हिन्दी फिल्म देखने की मनाही थी। हिन्दी में केवल बच्चों का शो ही देख सकते थे। लेकिन अंग्रेजी फिल्में देख सकते थे। इसलिये बचपन अंग्रेजी फिल्में देखते ही बीता। हांलाकि अब अंग्रेजी फिल्में देखने को तरस जाते हैं। डबिंग के कारण,  अब तो विदेशी भी हिन्दी बोलते नजर आते हैं जो मुझे अटपटा सा लगता है।


बचपन में मेरी प्रिय कलाकारा ऑड्री हेपबर्न थीं। मैंने 'हमने जानी है रिश्तों में रमती खुशबू' श्रृंखला के अन्तर्गत, उनके बारे में 'अनन्त प्रेम' एवं उनकी प्रसिद्ध फिल्म 'रोमन हॉलीडे' के बारे में भी लिखा था।

ऑड्री हेपबर्न का चित्र मेरे कमरे की दीवालों पर बहुत समय तक रहा। बाद में जब हिन्दी फिल्में देखना शुरु किया तब वहीदा रहमान भी पसन्द आने लगीं - उनका भी चित्र कुछ दिनो तक दीवालों पर रहा।

फिल्म 'माई फेयर लेडी' में 
हम सब मित्र अपने बचपन की यादों को संजोये हैं और अक्सर उनके बारे में बात करते हैं। हम सब की पत्नियां भी इसका हिस्सा रहती हैं। कुछ दिन पहले मेरे मित्र की पत्नी ने ई-मेल कर मुझे ऑड्री हेपबर्न कर द्वारा कहे गये महिलाओं की सुन्दरता के बारे विचार बताये। मेरी नजर में, यह ऑड्री हेपबर्न को और सुन्दर बना देते हैं। वह कहती हैं,
'For attractive lips, speak words of kindness.
खूबसूरत ओठ के लिए विन्रमता के शब्द बोलें।

For lovely eyes, seek out the good in people.
खूबसूरत आँखों के लिए, लोगों में अच्छाइयाँ ढूंढो।

For a slim figure, share your food with the hungry.
खूबसूरत काया के लिए अपने भोजन को जो भूखे हों उनमें बांटे।

For beautiful hair, let a child run his or her fingers through it once a day.
खूबसूरत बालों के लिए दिन में, एक बार किसी छोटे बच्चे एवं बच्चियों से बाल में अंगुली फिरवायें।

For poise, walk with the knowledge that you never walk alone.
खूबसूरत चाल के लिये, यह सोच कर चलें कि आप अकेले नहीं हैं।

Remember, if you ever need a helping hand, you'll find them at the end of each of your arms. As you grow older, you will discover that you have two hands, one for helping yourself, the other for helping others.
याद रखें कि यदि आपको कभी किसी की मदद की आवश्यकता हो उन्हें अपने दोनों कंधों के अन्त में पायेगे। जैसे, जैसे आप अधिक आयु के होगें आपको ज्ञात होगा कि आपके पास दो हाथ हैं जिसमें कि  और एक हाथ आपके स्वयं के मदद के लिए तथा दूसरा, दूसरों की मदद के लिए है।

The beauty of a woman is not in the clothes she wears, the figure that she carries, or the way she combs her hair. The beauty of a woman must be seen from in her eyes, because that is the doorway to her heart, the place where love resides.
स्त्री की खूबसूरती उनके कपड़ों या उनके शरीर में या किस तरह से बाल झाड़ती है उससे नहीं है। उनकी खूबसूरती उनकी आँखों में देखी जा सकती है। यही रास्ता उनके दिल तक पहुंचने का है। जहां पर प्यार निवास करता है।

The beauty of a woman is not in a facial mode, but the true beauty in a woman is reflected in her soul. It is the caring that she lovingly gives, the passion that she shows.
औरतों की खूबसूरती उनके चेहरों से नहीं होती है परन्तु उनकी आत्मा से झलकती है। उनकी खूबसूरती प्रेमपूर्वक 
दूसरों का ध्यान और ख्याल रखने के जोश में है।

The beauty of a woman grows with the passing years.
समय बीतने के साथ औरतों की खूबसूरती और बढ़ती है।'

ऑड्री हेपबर्न ने, न केवल कहा पर अपने कहे पर अमल भी किया। वे बहुत सालों तक (UNICEF) के साथ संबन्धित रहीं और उसके लिये काम किया। इन सब बातों ने उन्हें कितना सुन्दर बनाया, यह इस चित्र से पता लगता है।
 

यह चित्र उसी ईमेल के साथ आया था।


मुझे मालुम है कि आप यहां ऑड्री हेपबर्न के बारे में पढ़ने नहीं आये थे। इस शीर्षक से तो आप लक्स साबुन के विज्ञापन का सोच कर आये थे तो देखिये और सुनिये इसके नये प्यारे से विज्ञापन के साथ ऐशर्वया और अभिषेक के विचार।

शायद यह भी सच हो। लेकिन  ऑड्री हेपबर्न का कहना अवश्य सच है।

   
हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)

यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने।




अन्य संबन्धित चिट्ठियां





About this post in Hindi-Roman and English 
is chitthi mein audrey hepburn ke dvara mahilaon kee sundrta ke baare mein kahe gaye vichaar hain. hanlaki yeh purushon ke baare mein bhee sach hai. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post shares thoughts of Audrey Heprun regading beauty of a women thoguh thsy are applicable to men also. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
culture, Family, Inspiration, life, Life, Relationship, जीवन शैली, समाज, कैसे जियें, जीवन, दर्शन, जी भर कर जियो,
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...