पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी

रात में, पॉन्डेचेरी का समुद्र तट
इस चिट्ठी में पॉन्डचेरी यूनियन ट्रेरिटरी के बारे में एतिहासिक सूचना है।

आज़ादी मिलने से पहले, भारत में पांच अलग अलग जगहों पर फ्रांसीसी राज्य था - केरैकल (Karaikal), यनम (Yanam),  माहे (Mahe), चन्द्र नगर, और पॉन्डिचेरी। ये जगहें एक दूसरे से मिले हुए नहीं थे।

चन्द्र नगर कलकत्ता के पास था। १९४८ में ही यहां  के लोगों ने भारत  के साथ रहना स्वीकार किया और इसे पश्चिम बंगाल के साथ ही जोड़ दिया गया।
 

बाकी चार जगहों का संचालन फ्रांस के पास ही रहा।  १९५४ में,  भारत सरकार का फ्रांसीसी सरकार के साथ अनुबंध हो गया और यह जगहें तथ्यत: (de facto) रूप में, हमारे साथ जुड़ गयीं। लेकिन  क़ानूनी तौर (De jure) पर नहीं जुड़ी थीं।  

१६ अगस्त १९६२ को, यह जगहें कानूनी तौर से भारत से जुड़ गयीं और इन चारों जगहों को मिलाकर  पॉन्डिचेरी यूनियन ट्रेरिटरी बनाई गयी।
यहां से लोक सभा की एक और राज्य सभा में एक सीट है। इसमें कुल ३० विधायक हैं। यह ३० विधायक, चारों जगहों पर यह इस प्रकार बटें हैं ―
  • केरैकल तमिलनाडु से घिरी हुई जगह है और पॉन्डिचेरी से लगभग १६५ किमी दूर है।  यहां से पांच विधायक आते हैं;
  • यमन आंध्रप्रदेश से घिरी हुई जगह है। यह पॉन्डिचेरी से लगभग एक हजार किमी दूर है और यहां से एक विधायक की सीट है;
  • माहे, केरल से घिरा हुआ राज्य है और पॉन्डिचेरी से ७०० किमी दूर है और यहां विधायको की दो सीटें है;
  • बाकी सारे पॉन्डिचेरी से आते हैं। 
अगली बार हम बात करेंगे पॉन्डेचेरी में, अरविन्दो आश्रम के पार्क ऎवन्यू गेस्ट हाउस के बारे में, जहां पर हम ठहरे थे।


मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा
 हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।। घोड़ा डाक्टर गायों और भैंसों की लात खाते थे।। पॉन्डेचेरी फ्रांसीसी कॉलोनी थी।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)
यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 
About this post in Hindi-Roman and English 
is chitthi mein pondechirry ke bare mein atihasik soochna hai. yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhe

This post has historical information about Pondicherry. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

क्या टैटूईन ग्रह की तरह हमारे भी दो सूरज होंगे

इस चिट्ठी में, स्टार वारस् फिल्म श्रृंखला,  औरायन तारा समूह के दूसरे सबसे चमकीले तारे बीटलजूस (या बॅटेलजऍस) के सूपरनोवा बनने की चर्चा है।
टैटूईन ग्रह में सर्यास्त का दृश्य
'उन्मुक्त जी, क्या टैटूईन नया ग्रह मिल गया है? क्या यह ज्योतिष को गलत सिद्ध कर देगा?'
नहीं भाई, नहीं बहना। मैं तो ज्योतिष के बारे में बात नहीं करना चाहता। मैं एक श्रृंखला लिख कर काफी परेशानी झेल चुका हूं। टैटूईन तो प्रसिद्ध विज्ञान कहानी फिल्म श्रंखला 'स्टार वॉरस्' का  काल्पनिक ग्रह है। इस फिल्म का हीरो ल्यूक स्काईवऑकर इस ग्रह के  शहर ट्यूनिसिआ में रहता है। यहां दो सूरज हैं।

इस फिल्म श्रृंखला में छः फिल्में हैं। सबसे पहली फिल्म 'स्टार वारस्' थी। इसका बाद में नाम 'द न्यू होप', रख दिया गया। यह इस फिल्म की चौथी कड़ी थी। उसके बाद इसकी दो उत्तर फिल्में 'द एम्पायर स्ट्राइक बैक' और 'रिटर्न ऑफ द ज़ेदाई' नाम से बनी। यह इस श्रृंखला की पांचवी और छटी कड़ी थीं।

इसके बाद इसकी तीन पूर्व कथायें 'द मैनस ऑफ फैंटम', 'अटैक ऑफ द क्लोंस्' और' 'रिवेंज ऑफ द सिथ' बनी। यह इस श्रृंखला की पहली, दूसरी, और तीसरी कड़ी थी।

'स्टार वारस्' फिल्म १९७७ में बनी थी। १९९७ में, इसकी बीसवीं वर्षगांठ पर, इसे स्पेशल एफेक्टस् के साथ पुनः जारी किया गया। ऊपर का दृश्य इस फिल्म से है।
'उन्मुक्त जी, हमारा दूसरा सूरज कहां से आयेगा?'
 आकाश में बहुता से तारा समूह हैं। शृंखला 'ज्योतिष, अंक विद्या, हस्तरेखा विद्या, और टोने-टुटके' लिखते समय, मैंने इसकी कड़ी 'राशियां Signs of Zodiac' में तारा समूहों की चर्चा की थी। इसमें एक तारा समूह है मृगशीर्ष (हिरन- हिरनी) या Orion (ऑरायन) है।
यह चित्र हबल टेलेस्कोप की वेबसाइट से है।
इस तारा समूह को अपने यहां हिरण और ग्रीस में शिकारी के रूप में देखा गया है पर मुझे तो यह तितली सी लगती है। यह आजकल शाम से दिखाय़ी पड़ता है। इसे आप आसानी से पहचान सकते हैं।  

तारा समूह के चित्र में बांयी तरह के एक तारे पर पीले रंग का x बना है। यही तारा बीटलजूस (या बॅटेलजऍस) है। इस समय यह लाल दैत्याकार तारा है जिसका चित्र बायी तरफ दिखाया गया है।
'उन्मुक्त जी, यह बीटलजूस दूसरा सूरज कैसे बनेगा?'
'बाईबिल, खगोलशास्त्र, और विज्ञान कहानियां' श्रृंखला की  कड़ी 'तारों का अन्त कैसे होता है' लिखते समय मैंने लाल दैत्याकार तारों और अधिनव तारा (Super nova) (सुपरनोवा), या नोवा (Nova), की चर्चा की थी। वहीं यह बात भी विस्तार से बतायी है।

बीटलजूस अपने सूरज से २० गुना ज्यादा भारी है। इसलिये यह तारा अधिनव तारा बन सकता है। यह शायद इस साल हो। इसलिये इसे दूसरा सूरज कहा जा रहा है।
'उन्मुक्त जी, तब क्या टैटूईन की तरह, हमारी पृथ्वी पर इसी तरह का दृश्य दिखायी देगा?'
इस समय रात के आकाश में, बीटलजूस, आकाश में आठवां और ऑरायन तारा समूह का दूसरा चमकीला तारा है। यदि यह सुपरनोवा बनता है तब यह रात के आकाश में सबसे चमकीला तारा हो जायगा लेकिन दूसरा सूरज नहीं बन पायेगा। शायद यह पूर्णमासी के चांद के बराबर हो पर दिन में न दिखायी पड़े। हांलाकि सबसे प्रसिद्घ सुपरनोवा, १०५४ ईसवी में देखा गया था। इसके बारे में चीन और अरब के खगोलशास्त्रियों ने लिखा है। यह दिन में भी, २३ दिन तक, और ६५५ रातों में यानि कि लगभग दो साल तक दिखायी पड़ा।
'क्या, जैसा मायन कैलेंडर कहता है, हमारी पृथ्वी में प्रलय आ जायेगी?'

बीटलजूस हमसे बहुत दूर है - लगभग ६०० प्रकाश वर्ष। इसलिये  इसलिये हो सकता है कि यह सुपरनोवा बन चुका हो। इसके बनने के ६०० साल बाद ही हमें उसका पता चलेगा। लेकिन खगोलशास्त्री कहते हैं कि इसकी जानकारी हमें इस साल के अन्त तक मिल सकती है।

 मायन कैलेंडर के मुताबिक तो २०१२ पृथ्वी का अन्तिम वर्ष है। यही कारण है कि आजकल तरह तरह की खबरें प्रकाशित हो रही हैं। किसी सुपरनोवा के द्वारा पृथ्वी पर तभी नुकसान हो सकता है जब वह हमसे केवल २५ प्रकाश या इससे कम दूरी पर हो। आप निश्चिन्त रहें। इससे हमारी पृथ्वी को कोई मुश्किल नहीं है। हमारे अन्त का कारण हम ही होंगे न कि कोई खगोलीय घटना।

 यह घटना कयामत का अग्रदूत न हो कर खगोलशास्त्र के लिये सैकड़ो सालों में होनावाला सबसे बड़ा फायदा है। 

इसके बारे एक छोटा सा विडियो देखिये। इसे देख कर आप इसे आसानी से आकाश में पहचान पायेंगे।

मुन्ना हमारा बेटा कुछ दिनों पहले भारत आया था। हमें उसके साथ दिल्ली में समय बिताने का मौका मिला। हम लोग वहां नेहरू तारा घर भी गये। वहां आजकल 'चन्द्रशेखर तारों के सहयात्री' नामक प्रोग्राम चल रहा है। चन्द्रशेखर ने अपना महत्वपूर्ण काम ब्लैक होल्स् पर किया है। इस प्रोग्राम में ब्लैक होलस् और अधिनव तारों के बारे में अच्छी जानकारी है। आप भी अपने बेटे और बेटियों के साथ यह प्रोग्राम देखें। 

यदि आपने स्टार वॉर्स्  फिल्म श्रंखला नहीं देखी है तब अवश्य देखें पर अपने बच्चों के साथ। आपको पसन्द आयेगी। उनके साथ ज्यादा समझ में भी आयेगी।

रात में सोने से पहले ऑरायन और बीटलजूस को देखना भी न भूलियेगा। घर वालों और पड़ोस के लोगों को दिखाइयेगा और यह भी बताइयेगा कि कोई प्रलय नहीं आने वाली है।

अरविन्द जी ने भी यहां इसके बारे में लिखा है उसे भी देखिये। कृपया नीरज जी की नीचे टिप्पणी भी देखें। उसके बाद मैंने कुछ संशोधन भी किया है और यह आपको इसे ढूढने में मदद भी करेगी।  

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)

यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
 


About this post in Hindi-Roman and English 
is chitthi mein prasiddh vigyaan film shrnkhla star wars aur orion tara smooh ka tare betelgeuse ke supernova bnne kee  charcha hai.  yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhe

This post is popular science fiction film series 'Star Wars', and  Orion's star Beetelgeues  becoming a supernova. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द

घोड़ा डाक्टर, गायों और भैंसों की लात खाते थे

 इस चिट्ठी में, रोमुलस व्हिटाकर और किंग कोबरा के बारे में  चर्चा है।
क्रॉकोडाइल फार्म की शिक्षा अधिकारी - आकांक्षा



चेन्नई के क्रॉकोडाइल फार्म में हमारी मुलाकात अकांक्षा नामक एक युवती से हुई। वह वहां पर शिक्षा अधिकारी (Education officer) है। मैंने उससे पूछा कि क्या इसके लिए कोई खास कोर्स या ट्रेनिंग की हुई है। उसने बताया, 
'मैंने कोई ट्रेनिंग नहीं की है। पर मैं जब से बड़ी हुई मैं हमेशा ऐसी जगह काम करने को सोचती थी। मैं १३ साल से इसी जगह काम कर रही हूं। मैं घोड़ा डाक्टर बनना चाहती थी लेकिन मेरे मां बाप नहीं चाहते थे। क्योंकि हमारे खेतों में हमेशा घोड़ा डाक्टर आया करते थे। वह  भैसों और गायों की लाते खाते थे। इसीलिए मेरे मां बाप इसे अच्छा पेशा नहीं समझते थे।'

इसे फार्म को रोमुलस व्हिटाकर ने शुरू किया था। मैं उनसे मिलना चाहता था। मैंने अकांक्षा से, उनके बारे में, पूछा। उसने कहा,
'इस समय तो वे यहां नहीं है। उन्होंने न्यास के मैनेजर के रूप में अपना त्यागपत्र दे दिया है। लेकिन यह पार्क उन्हीं की देख रेख में चलता है। इस समय  वे जंगलों में आपरेशन कोबरा किंग पर काम कर रहे  हैं। इसमें जंगलों में कोबरा किंग के बच्चों को बचाने की बात है।'
किंग कोबरा का चित्र विकिपीडिया से
मुझे ख्याल आया कि मैंने टेड पर, व्हिटाकर का एक बेहतरीन व्याखान सुना था। जिसमें उन्होंने कोबरा किंग, घड़ियाल को बचाने के बारे में बताया था। 

उन्होंने, उक्त व्याखान में बताया कि किस तरह से मादा कोबरा अपने अंड़ो को सेती है लेकिन बच्चा पैदा होने से पहले वह वहां से चल देती है क्योंकि किंग कोबरा सांपो को खाते है और उसे लगता है कि कहीं वह स्वयं अपने बच्चों को न खा जाए।
 

मेरी पत्नी शुभा ने पूछा,
'क्या कोबरा किंग के बच्चे भी, अपनी रक्षा कर सकते हैं?'
उसने कहा,
'हां। उनमें पैदा होते ही इतना जहर होता है कि उनके काटने से हाथी मर सकता है। इसलिए उन बच्चों को देखने की कोई जरूरत नही हैं।'
वहां से निकलने के बाद जब आगे चले तो कुछ भूख लगने लगी और रास्ते में एक मिडवे रेस्त्रां मिला और वहां पर रूक कर हम लोगों ने कुछ भोजन लिया। शाम होते होते हम लोग पॉन्डिचेरी पहुंचे। 

अगली कुछ चर्चा पॉन्डेचेरी के बारे में।

यदि आपने टेड पर रोमुलस व्हिटाकर का व्याख्यान नहीं सुना है तब उसे नीचे अवश्य सुने।

मां की नगरी - पॉन्डेचेरी यात्रा
 हो सकता है कि लैपटॉप के नीचे चाकू हो।। कोबरा मेरे हाथ पर लिपट गया।। घोड़ा डाक्टर, गायों और भैंसों की लात खाते थे।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।:
Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. his will take you to the page where file is. Click where ‘Download’ and there after name of the file is written.)

यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो दाहिने तरफ का विज़िट, 
'मेरे पॉडकास्ट बकबक पर नयी प्रविष्टियां, इसकी फीड, और इसे कैसे सुने
  
 
About this post in Hindi-Roman and English 
is chitthi  mein king cobra aur romulus whitaker ke bare mein charcha hai.  yeh {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhe

This post is about Romulus Whitaker and King Cobra.  It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण, मस्ती, जी भर कर जियो,  मौज मस्ती,

भारत में साइबर कानून

सूचना प्रौद्योगिकी के कारण कानून के हर क्षेत्र में मुश्किले आयीं। इस बार चर्चा का विषय है कि उनको दूर करने के लिये, अपने देश में किस प्रकार के और किस क्षेत्र में कानून बनाये गये।
इस चिट्ठी को आप सुन भी सकते हैं। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो ऊपर दाहिने तरफ का पृष्ट, "'बकबक' पर पॉडकास्ट कैसे सुने" देखें।

हमारी संसद जहां यह कानून बनाये गये चित्र विकिपीडिया से
इस नयी तकनीक के कारण पैदा हुई मुशकलों का हल निकालने के लिये सबसे पहले अपने देश में कानून में बदलाव, बौद्धिक सम्पदा अधिकार के क्षेत्र में किया गया। 

कॉपीराइट अधिनियम को १९९४ एवं १९९९ में संशोधित कर, इस तकनीक के द्वारा लायी गयी और मुश्किलों को दूर किया गया।

२००२ में, पेटेंट अधिनियम में भी संशोधन किया गया। इस बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकते हैं। 

२००४ में एक अध्यादेश के द्वारा, पेटेंट अधिनियम में किये गये संशोधन को स्पष्ट करने का प्रयत्न किया गया। लेकिन जब यह अध्यादेश, २००५ में अधिनियम के रूप में लाया गया तब इस स्पष्टीकरण को अधिनियम में नहीं जोड़ा गया। इसका अर्थ यह हुआ कि पेटेंट अधिनियम में, २००२ में किया गया संशोधन ही लागू है।

इस क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण अधिनियम २००० में, सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम (Information Technology Act) (आईटी अधिनियम) के नाम से बनाया गया। इस नियम के अन्तर्गत चार अधिनियमों में भी संशोधन कया गया। यह चार हैं

  1. The Indian Penal Code, 1860;
  2. The Indian Evidence Act, 1872;
  3. The Bankers’ Book Evidence Act, 1891;
  4. The Reserve Bank of India Act, 1934.

इस समय तीन तकनीकियां - इंटरनेट, टेलीफ़ोन, और टेलीविजन आपस में मिलते जा रहे हैं। वह समय दूर नहीं है जब तीनो मिल जायेगें। इस तकनीकियों के फायदों का ठीक प्रकार से लाभ उठाने के लिए, एक अधिनियम बनाने की बात सोची गयी। इस का नाम Communication of Convergence Bill है। यह बिल संसद समिति के सामने भेज दिया गया था। समिति ने,  हर क्षेत्र के लोगों से अलग अलग  बात करने के बाद  यह पाया कि इसको बनाने के बारे में विरोधाभास है।
  • एक विचारधारा के लोग यह कहते थे कि सरकार को यह अधिनियम नहीं बनाना चाहिए;
  • दूसरी विचारधारा के लोगों का कहना था कि इसे बनाना चाहिए।
इन दोनों विचारधाराओं को बताते हुए, समिति ने अपनी रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में लिखे विरोधाभास के कारण, यह बिल अभी भी अधिनियम के रूप में नहीं बन पाया।

कम्यूनिकेशन कंर्वजन बिल अधिनियम के रूप में तो नहीं बन पाया। लेकिन इसमें बहुत सारे ऎसे प्राविधान थे जो कि वास्तव में बेहतरीन थे। 


सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में २००८ में संशोधन किया गया और कम्यूनिकेशन कंर्वजेन्स बिल के कई प्रावधानों को,  संशोधन के द्वारा इसमे सम्मिलित कर लिया गया है। हांलाकि इस संशोधन के बाद भी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सारी कमियां दूर नहीं हुई है। बहुत कुछ करना बाकी है। देखिय वह कब तक हो पाता है।
 

साइबर कानून का किस तरह से उल्लंघन हो सकता है इसकी चर्चा अगली बार।

तू डाल डाल, मैं पात पात

भूमिका।। नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है।। नाई, महिला है।। मिस्टर व्हाई - यह कौन हैं।। गणित, चित्रकारी, संगीत - क्या कोई संबन्ध है।। क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं।। भाषायें लुप्त हो जाती हैं - गणित के सिद्घान्त नहीं।। ऐसा कोई कंप्यूटर नहीं, जिसे हैक न किया जा सकता हो।। साइबर या कंप्यूटर कानून क्या होता है। भारत में साइबर कानून।।

 


About this post in Hindi-Roman and English  suchna prdyogiki ke karan her chhetra mein mushkilen aa rhee hain. is chitthi mein , inko door karne ke liye banaye kanoonon kee charchaa hai. yeh chitthi {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

Information Technology has caused problems in every field. This post narrates  the laws  made in our country to remove them. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. 

सांकेतिक शब्द
। Cyberlaw, Computer law, Internet law, Legal aspects of computing
Hindi, पॉडकास्ट, podcast,
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...