Showing posts with label ipr. Show all posts
Showing posts with label ipr. Show all posts

भारत में साइबर कानून

सूचना प्रौद्योगिकी के कारण कानून के हर क्षेत्र में मुश्किले आयीं। इस बार चर्चा का विषय है कि उनको दूर करने के लिये, अपने देश में किस प्रकार के और किस क्षेत्र में कानून बनाये गये।
इस चिट्ठी को आप सुन भी सकते हैं। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह पॉडकास्ट ogg फॉरमैट में है। यदि सुनने में मुश्किल हो तो ऊपर दाहिने तरफ का पृष्ट, "'बकबक' पर पॉडकास्ट कैसे सुने" देखें।

हमारी संसद जहां यह कानून बनाये गये चित्र विकिपीडिया से
इस नयी तकनीक के कारण पैदा हुई मुशकलों का हल निकालने के लिये सबसे पहले अपने देश में कानून में बदलाव, बौद्धिक सम्पदा अधिकार के क्षेत्र में किया गया। 

कॉपीराइट अधिनियम को १९९४ एवं १९९९ में संशोधित कर, इस तकनीक के द्वारा लायी गयी और मुश्किलों को दूर किया गया।

२००२ में, पेटेंट अधिनियम में भी संशोधन किया गया। इस बारे में आप यहां विस्तार से पढ़ सकते हैं। 

२००४ में एक अध्यादेश के द्वारा, पेटेंट अधिनियम में किये गये संशोधन को स्पष्ट करने का प्रयत्न किया गया। लेकिन जब यह अध्यादेश, २००५ में अधिनियम के रूप में लाया गया तब इस स्पष्टीकरण को अधिनियम में नहीं जोड़ा गया। इसका अर्थ यह हुआ कि पेटेंट अधिनियम में, २००२ में किया गया संशोधन ही लागू है।

इस क्षेत्र में सबसे महत्वपूर्ण अधिनियम २००० में, सूचना प्रोद्योगिकी अधिनियम (Information Technology Act) (आईटी अधिनियम) के नाम से बनाया गया। इस नियम के अन्तर्गत चार अधिनियमों में भी संशोधन कया गया। यह चार हैं

  1. The Indian Penal Code, 1860;
  2. The Indian Evidence Act, 1872;
  3. The Bankers’ Book Evidence Act, 1891;
  4. The Reserve Bank of India Act, 1934.

इस समय तीन तकनीकियां - इंटरनेट, टेलीफ़ोन, और टेलीविजन आपस में मिलते जा रहे हैं। वह समय दूर नहीं है जब तीनो मिल जायेगें। इस तकनीकियों के फायदों का ठीक प्रकार से लाभ उठाने के लिए, एक अधिनियम बनाने की बात सोची गयी। इस का नाम Communication of Convergence Bill है। यह बिल संसद समिति के सामने भेज दिया गया था। समिति ने,  हर क्षेत्र के लोगों से अलग अलग  बात करने के बाद  यह पाया कि इसको बनाने के बारे में विरोधाभास है।
  • एक विचारधारा के लोग यह कहते थे कि सरकार को यह अधिनियम नहीं बनाना चाहिए;
  • दूसरी विचारधारा के लोगों का कहना था कि इसे बनाना चाहिए।
इन दोनों विचारधाराओं को बताते हुए, समिति ने अपनी रिपोर्ट दी। इस रिपोर्ट में लिखे विरोधाभास के कारण, यह बिल अभी भी अधिनियम के रूप में नहीं बन पाया।

कम्यूनिकेशन कंर्वजन बिल अधिनियम के रूप में तो नहीं बन पाया। लेकिन इसमें बहुत सारे ऎसे प्राविधान थे जो कि वास्तव में बेहतरीन थे। 


सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम में २००८ में संशोधन किया गया और कम्यूनिकेशन कंर्वजेन्स बिल के कई प्रावधानों को,  संशोधन के द्वारा इसमे सम्मिलित कर लिया गया है। हांलाकि इस संशोधन के बाद भी, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम सारी कमियां दूर नहीं हुई है। बहुत कुछ करना बाकी है। देखिय वह कब तक हो पाता है।
 

साइबर कानून का किस तरह से उल्लंघन हो सकता है इसकी चर्चा अगली बार।

तू डाल डाल, मैं पात पात

भूमिका।। नाई की दाढ़ी को कौन बनाता है।। नाई, महिला है।। मिस्टर व्हाई - यह कौन हैं।। गणित, चित्रकारी, संगीत - क्या कोई संबन्ध है।। क्या कंप्यूटर व्यक्तियों की जगह ले सकते हैं।। भाषायें लुप्त हो जाती हैं - गणित के सिद्घान्त नहीं।। ऐसा कोई कंप्यूटर नहीं, जिसे हैक न किया जा सकता हो।। साइबर या कंप्यूटर कानून क्या होता है। भारत में साइबर कानून।।

 


About this post in Hindi-Roman and English  suchna prdyogiki ke karan her chhetra mein mushkilen aa rhee hain. is chitthi mein , inko door karne ke liye banaye kanoonon kee charchaa hai. yeh chitthi {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

Information Technology has caused problems in every field. This post narrates  the laws  made in our country to remove them. It is in Hindi (Devnagri script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script. 

सांकेतिक शब्द
। Cyberlaw, Computer law, Internet law, Legal aspects of computing, 
। Hindi, पॉडकास्ट, podcast,

'वामन की वापसी' कहानी का मुक्त मानक से सम्बंध

मुक्त मानक और 'वामन की वापसी' श्रंखला की इस कड़ी में बताया गया है कि 'वामन की वापसी' विज्ञान कहानी के संदर्भ में किस प्रकार मुक्त मानक महत्वपूर्ण हैं और इन दोनो में क्या रिश्ता है। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।
इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। डाउनलोड करने के लिये पेज पर पहुंच कर जहां Download फिर फाईल का नाम लिखा है, वहां चटका लगायें।


भौतिक जीवन में सूचना लिपि में रहती है यदि लिपि को पढ़ा जा सकता है तो सूचना भी समझी जा सकती है यदि आप लिपि को नहीं पढ़ सकते तो वह सूचना हमेशा के लिए खो जायेगी । जैसा कि खगोलशास्त्री जयंत विष्णु नार्लीकर (Jayant Vishnu Narlikar) के द्वारा लिखी विज्ञान कहानी 'वामन की वापसी' में प्लेट पर लिखी सूचना के साथ हो रहा था। जब तक वह पढ़ी नहीं गयी, तब तक लोगों के समझ में नहीं आया कि,
  • क्यों वह सभ्यता क्यों नष्ट हो गयी? और
  • किस लिये वामन, लोगों को उसे अपने तरह के रोबॉट बनाने की विधि सिखाने की बात कह रहा था?

कंयूटर संसार में, सूचना मानक में रहती है । यदि मानक मालिकाना है तो यह हो सकता है कि उसके बनाने वाले उसे बनाना छोड़ दें और उसे बनाने का तरीका किसी और को न मालूम हो। इस दशा में वह सूचना हमेशा के लिए हाथ से निकल जायेगी।

यही कारण है कि सूचना को मुक्त मानक पर रखना ही बहुत अच्छा है यदि हम सूचना को मुक्त मानक पर रखते है तो यह सूचना कभी भी समाप्त नही हो सकती क्योंकि सबको मालूम है कि मुक्त मानक को किस प्रकार से कंम्पयूटर प्रोग्राम में पढ़ा जाये। इसीलिए आडियो फाइलों को mp3 मानक जो कि मालिकाना मानक है में रखना ठीक नहीं। इसके लिए ogg मानक कहीं बेहतर है। क्योंकि यह मुक्त मानक है।

महात्मा गाँधी ने एक बार कहा था,
'You must be change that you want to see in the world.'
जो बदलाव तुम दुनिया में चाहते हो स्वयं वैसा बनो।

मैं चाहता हूं कि दुनिया में मुक्त मानक, मुक्त सॉप्टवेयर पर काम हो। इसलिये स्वयं इसी पर काम करता हूं


मैं चाहता हूं कि दुनिया वाले मुक्त मानक का प्रयोग करें इसीलिए मै स्वयं पहले इनका प्रयोग करता हूं। मैं अपनी आडियो फाइलें ogg, टेक्सट फाइलें doc की जगह odt, प्रस्तुतिकरण ppt की जगह odp मानक में रखता हूं क्योंकि यह मुक्त मानक हैं। यह आपको तय करना है कि आप अपनी फाइलें किस मानक में रखें। यही कारण है कि मुक्त सॉफ्टवेयर पर काम करता हूं।

इसी के साथ यह श्रंखला समाप्त होती है। मैं होली पर केरल गया था। बहुत जल्दी उस यात्रा के संस्मरण लिखूंगा। इसके साथ, शीघ्र ही, किसी अन्य श्रंखला पर भी चलेंगे। तब तक के लिये तो झेलिये - साउथ अफ्रीका यात्रा के संस्मरण :-)

क्या आप किसी खास श्रंखला की यात्रा पर चलना चाहते हैं - बताईयेगा।


मुक्त मानक और वामन की वापसी
भूमिका।। मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं?।। मुक्त मानक क्या होते हैं?।। मुक्त मानक क्यों उचित साधन हैं।। जयंत विष्णु नार्लीकर की विज्ञान कहानी -वामन की वापसी।। 'वामन की वापसी' कहानी का मुक्त मानक से सम्बंध





संबन्धित वेब पेज





About this post in Hindi-Roman and English is post per Jayan Vishnu Narlikar ke dvaara likhee 'vaman ki vaapsi' vigyaan khaani aur open format ke beech sambandhon kee charchaa. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about relevance of open format in light of the science fiction 'The Return of Vaman' written by Jayan Vishnu Narlikar. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.

सांकेतिक शब्द
book, book, books, Books, books, book review, book review, book review, Hindi, kitaab, pustak, Review, Reviews, science fiction, किताबखाना, किताबखाना, किताबनामा, किताबमाला, किताब कोना, किताबी कोना, किताबी दुनिया, किताबें, किताबें, पुस्तक, पुस्तक चर्चा, पुस्तकमाला, पुस्तक समीक्षा, समीक्षा,

Free file format, Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open Format, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपेन फॉमैट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, मुक्त मानक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,


Reblog this post [with Zemanta]

मुक्त मानक क्यों उचित साधन हैं

'मुक्त मानक और वामन की वापसी' श्रंखला की इस कड़ी में बताया गया है कि मुक्त मानक क्यों उचित साधन हैं? इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,

  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। डाउनलोड करने के लिये पेज पर पहुंच कर जहां Download फिर फाईल का नाम लिखा है, वहां चटका लगायें।


मुक्त मानक महत्वपूर्ण हैं। मैं इस बात को, इसी चिट्ठे में, इसी श्रंखला की चिट्ठी 'मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं?' में लिख चुका हुं। इसे मैं ई-पाती श्रंखला की चिट्ठी 'पापा, क्या आप उलझन में हैं' पर भी प्रकाशित कर चुका हूं।  इन दोनो चिट्टियों का पॉडकास्ट आप  मेरी बकबक पर यहां और यहां सुन सकते हैं।  'पापा, क्या आप उलझन में हैं' चिट्ठी का पॉडकास्ट आप मेरी बकबक के अतिरिक्त पॉडभारती के ८वें अंक में भी सुन सकते हैं।


मैंने इसी विषय पर एक और चिट्ठी अपने छुटपुट चिट्ठे की चिट्ठी 'मुक्त मानक का प्रयोग करना क्यों बेहतर है'? चिट्ठी पर किया है। यह चिट्ठियां न केवल मुक्त मानक के महत्व पर इसके फायदे को भी बताती हैं। 

मुक्त मानक का प्रयोग करना हमेशा फायदेमन्द ही होता है; इसमें कोई नुकसान नहीं है - यही कारण है कि ये उचित साधन हैं।

मुक्त मानक  न केवल एकाधिकार समाप्त करते हैं पर एक स्वस्थ प्रतिद्वन्तता  प्रेरित करते हैं। सूचना प्रधोगिकी में सबसे ज्यादा उन्नति मुक्त मानक के द्वारा है चाहे वह अंतरजाल हो, या  वेब सूचना स्थानान्तरित करने का तरीका। यह सब मुक्त मानक,  न की किसी मालिकाना मानक, पर आधारित हैं। इसके कम से कम निम्न फायदें हैं:

  • इनका प्रयोग करने से किसी भी प्रकार का लाइसेंस अथवा पेटेंट का भय नहीं होता हैं।
  • सारे मुक्त मानक के लिए कोई न कोई ओपेन सोर्स  सॉफ्टवेयर उपलब्ध हैं।जिसका प्रयोग मुफ्त में बिना कॉपीराइट उल्लघंन के किया जा सकता है।
  • मुक्त मानक में रखी गई फाइलें कभी भी खो नहीं सकती हैं। वह हमेशा लोगों के लिए  उपलब्ध रहेगी।
  • मुक्त मानक किसी भी सॉफ्टवेयर में लागू किया जा सकता है। इस कारण भी व्यक्ति अपनी सूचना या फाइलों का वास्तव में स्वामी रहता है।
यही कारण है कि वे एक उचित साधन हैं।

इस श्रंखला में हम जब अगली बार मिलेंगे तब प्रसिद्व  खगोलशास्त्री जयंत विष्णु नार्लीकर  की विज्ञान कहानी 'वामन की वापसी' (The Return of Vaman) की चर्चा करेंगे। यह विज्ञान कहानी मुक्त मानक के महत्व बताती है।


मुक्त मानक और वामन की वापसी
भूमिका।। मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं?।। मुक्त मानक क्या होते हैं?।। मुक्त मानक क्यों उचित साधन हैं।। जयंत विष्णु नार्लीकर  की विज्ञान कहानी -वामन की वापसी।। 


is post per bataaya gya hai ki mukta maanak kyon uchit sadhan hote hain. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post explains why ar 'Open formats' good means? It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Free file format, Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open Format, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपेन फॉमैट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, मुक्त मानक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,

मुक्त मानक क्या होते हैं?

'मुक्त मानक और वामन की वापसी' श्रंखला की इस कड़ी में बताया गया है कि मुक्त मानक क्या होते हैं? इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। डाउनलोड करने के लिये पेज पर पहुंच कर जहां Download फिर अंग्रेजी में फाइल का नाम लिखा है, वहां चटका लगायें।

मानक, कम्पयूटर दुनिया में, सूचना रखने का तरीका होता है ताकि कोई भी कम्पयूटर प्रोग्राम,

  • उस सूचना को समझ सके। 
  • उसे आपकी स्क्रीन पर दिखा सके और
  • यदि जरूरत पड़े तो उसमें संशोधन किया जा सके।

कम्पूयटर में अलग-अलग तरह की सूचनाएं अलग-अलग मानक में रखी  जाती हैं। जैसे कि टेक्सट (text),  वीडियो, आडियो, चित्र के लिए अलग अलग मानक है। किसी एक तरह की सूचना को भी रखने के भी कई मानक होते हैं। जैसे आडियो फाइल को mp3 में या ogg मानक  में रखा जा सकता है।  इसके अतिरिक्त भी कई अन्य मानक भी हैं।

मानक अक्सर मालिकाना होते हैं।

  • यह मानक किस तरह से काम करते हैं यह बात गुप्त रखी जाय, तब मानक ट्रेड सीक्रेट की तरह सुरक्षित होता है। एम एस वर्ड अपनी टैक्सट फाइलों को doc मानक में रखता है। यह गुप्त है और ट्रेड सीक्रेट की तरह सुरक्षित है।
  • मानक प्रकाशित होकर भी मालिकाना हो सकता है। इस दशा में वे पेटेंट की तरह सुरक्षित किये जाते  हैं। चित्र भी, कई  तरह के (मानक) में रखे जाते हैं जिसमें एक मानक gif है। यह मानक पेटेंट की तरह सुरक्षित हुआ करता था। यही कारण है कि यह मानक बहुत ज्यादा लोकप्रिय नहीं हो सका।

मुक्त मानक, मालिकाना मानक के विपरीत होते हैं। किसी मानक को  मुक्त होने के लिए कम से कम  निम्न शर्तों को पूरा किया जाना चाहिए। मुक्त मानक को,

  • पूरी  तरह से लिखा और प्रकाशित होना चाहिए। ताकि कोई भी व्यक्ति चाहे तो उसे अपने कम्पयूटर प्रोग्राम में लागू कर सके।
  • सबको हर समय के लिए बिना किसी शर्त, रॉयल्टी या फीस के उपलब्ध होना चाहिए।
  • किसी तटस्थ संस्था के द्वारा लागू किया जाना चाहिए जहाँ पर निर्णय सर्वसम्मत्ति से या बहुमत से हो। ताकि अधिक से अधिक लोगों की जरूरतों को पूरा किया जा सके।

ओपेन डॉक्यूमेन्ट फॉरमैट, एक एक्स.एम.एल. आधारित डॉक्यूमेन्ट फइल फॉरमैट जैसे odt, odp, का  लोगो 

मुक्त मानकों के लिए निम्न उदाहरण है:
  • टेक्सट फाइलों के लिए ASCII, Odt, पर doc मुक्त मानक नहीं हैं।
  • चित्रों के लिए Jpeg 2000, png पर bmp नहीं।
  • आडियो और विडियो फाइलों के लिए ogg, theora पर  mp3 नहीं।
  • प्रस्तुतिकरण के लिए odp पर ppt नहीं,
  • वेब पेज लिखने के लिए html/xhtml, यूनिकोड  (Unicode), लेटेक्स (Latex).

इस श्रंखला की अगली कड़ी में चर्चा करेंगे कि मुक्त मानक क्यों उचित साधन हैं?

मुक्त मानक और वामन की वापसी
भूमिका।। मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं?।। मुक्त मानक क्या होते हैं?।। मुक्त मान क्यों उचित साधन हैं।। 


is post per mukta maanak kyaa hote hain,  bataaya gayaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post explains what is 'Open formats'? It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Free file format, Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open Format, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपेन फॉमैट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, मुक्त मानक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,

मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं?

'मुक्त मानक और वामन की वापसी' श्रंखला की इस कड़ी में बताया गया है कि मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं। इसे आप रोमन या किसी और भारतीय लिपि में पढ़ सकते हैं। इसके लिये दाहिने तरफ ऊपर के विज़िट को देखें।

इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें फिर या तो डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले। डाउनलोड करने के लिये पेज पर पहुंच कर जहां Download फिर अंग्रेजी में फाइल का नाम लिखा है, वहां चटका लगायें।

महात्मा गाँधी ने एक बार कहा था,
'Means are more important than the end: it is only with the right means that the desired end will follow.'
साधन अंत से ज्यादा महत्वपूर्ण है। यदि साधन ठीक होगें तो ही वांछित अंत मिल सकता है।

एक अच्छे अंत को पाने के लिए, खराब साधन को ठीक नहीं कहा जा सकता है।


उनका दर्शन, कानून का भी मूलभूत सिद्वांत है। लार्ड डैनिंग (Lord Denning) पिछले शताब्दी के सबसे प्रसिद्व न्यायाधीशों में से एक थे। उनका कहना है,
'But it is fundamental in our law that the means that are adopted... should be lawful means. A good end does not justify bad means.' RVS IRC Exparte Rossminster Ltd. 1979 ( 3) AllELR 385.
हमारी न्याय प्रणाली में यह महत्वपूर्ण है कि जो भी साधन प्रयोग में लाये जाएँ वे कानूनी हो। एक अच्छे अंत को पाने के लिए, खराब साधन को ठीक नहीं कहा जा सकता है।

यदि इस बात को हम सूचना प्रधोगिकी के क्षेत्र में देखें तो,
  • इसका अंत है - सबको सूचना को पहुँचाना।
  • साधन हैं कि यह किस तरह से किया जाए। इसमें किस तरह के सॉफ्टवेयर का प्रयोग किया जाए, किस तरह के मानक प्रयोग किये जाएँ।

मुक्त सॉफ्टवेयर और मुक्त मानक अच्छे साधन हैं इसलिए इसका प्रयोग करना उचित है और इन्हीं के प्रयोग से हम सूचना प्रधोगिकी के वांछित अंत को पा सकेंगे।

इस श्रंखला की आने वाली कड़ियों पर हम इस पर चर्चा करेंगे कि मुक्त मानक क्यों अच्छे साधन हैं पर इस श्रंखला की अगली कड़ी में चर्चा करेंगे कि मुक्त मानक क्या होते हैं?

मुक्त मानक और वामन की वापसी
भूमिका।। मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं?।।


is post per mukta maanak kyon mahatvpurn hain yh bataaya gayaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post explains why are 'Open formats' important? It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Free file format, Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open Format, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपेन फॉमैट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, मुक्त मानक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,


Reblog this post [with Zemanta]

मुक्त मानक और वामन की वापसी: भूमिका

यह चिटठी मुक्त मानक के बारे में मेरी नयी श्रंखला की भूमिका है।

आप सोच रहे होंगे कि 'मुक्त मानक (Open Format) और वामन की वापसी (The Return of Vaman)' क्या है?


इस समय मेरे चिट्ठे पर केवल एक श्रंखला - सिक्किम यात्रा, जो कि यात्रा विवरण है, चल रही है। यह समाप्त हो रही है। मैंने आपको वायदा किया था कि मैं आपको अफ्रीकन सफारी पर ले चलूंगा पर यह भी यात्रा विवरण है। इसलिये मुझे लगा कि क्यों न किसी अन्य विषय पर श्रंखला शुरू करू। यह इस नयी श्रंखला का नाम है।



वामन की वापसी (The Return of Vaman) एक विज्ञान कहानी है।

वामन, राजा बलि से याचना करते हुऐ।


वे बौने रूप में थे। इसे नाते वे वामन कहलाये गये
राजा बलि, प्रह्लाद के पौत्र थे पर उनमें असुर भाव था। इस भाव को नष्ट करने और उसका घमंड चूर करने के लिये भगवान विष्णु ने अवतार लिया। इस अवतार में वे बौने रूप में थे। इसे नाते उनका नाम वामन (Vamana) रखा गया था। यह कथा भगवान के वामन अवतार नाम से जानी जाती है। इस विज्ञान कहानी में उसी कथा का पुट है। इसीलिये इसका नाम वामन की वापसी है।
'पर उन्मुक्त जी, इस विज्ञान कहानी का मुक्त मानक से क्या सम्बन्ध? क्या होगा इस श्रंखला में?'


दोनो में कुछ तो सम्बन्ध है। इसके लिये आपको इंतज़ार करना होगा। हम लोग इस श्रंखला में चर्चा करेंगे,
  • मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं;
  • यह क्या होते हैं;
  • इनका क्या फायदा है;
  • प्रसिद्ध खगोलशास्त्री जयंत विष्णु नार्लीकर (Jayant Vishnu Narlikar) की लिखी विज्ञान कहानी वामन की वापसी;
  • इन कहानी और मुक्त मानक में क्या सम्बन्ध है।


इस श्रंखला की अगली कड़ी में। हम बात करेंगे कि मुक्त मानक क्यों महत्वपूर्ण हैं।


सिक्किम यात्रा के बाद, हम चलेंगे अफ्रीकन सफारी पर साउथ अफ्रीका।


इस चिट्ठी के दोनो चित्र विकिपीडिया से हैं।


मुक्त मानक और वामन की वापसी
भूमिका।।


is post per mukta maanak ke uper nayee shrankhlaa kee bhoomika hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is introduction of a new series on 'Open formats'. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Free file format, Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open Format, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपेन फॉमैट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, मुक्त मानक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,

उलटा चोर कोतवाल को डांटे

A short information film included on many DVDs...Image via Wikipedia मैंने पिछली चिट्ठी में बताया था कि ओपेन सोर्स लाइसेन्स की शर्तें, कॉपीराइट की शर्तें होती हैं और उनका उल्लंघन कॉपीराइट का उल्लंघन है। यह बात रॉबर्ट जेकॉब्सन बनाम मैथ्यू केटज़र {ROBERT JACOBSEN Vs. MATTHEW KATZER and KAMIND ASSOCIATES, INC. (doing business as KAM Industries)} में स्पष्ट रूप से कही गयी है। यह निर्णय आजकल तकनीक के क्षेत्र में सबसे चर्चित मुकदमा है।



मुकदमे के तथ्य
रॉबर्ट जैकॉब्सन ने (Robert Jacobson) ने सोर्स फोर्ज (Source Forge) पर जेआरएमआई (Java Model Railroad Interface) (JMRI) प्रोजेक्ट ७ मई २००१ में शुरू किया। यह क्लाइंट/सर्वर (Client/Server) के बीच संकेत एवं सूचना प्राप्त करने का साधन है। जिसके द्वारा मॉंडल रेलवे सिस्टम को कन्ट्रोंल किया जा सकता है। उन्होंने इसे आर्टिस्टिक लाइसेंस (Artistic license), जो कि ओपेन सोर्स लाइसेंस है, के अन्दर प्रकाशित किया है।


मैथ्यु केटज़र (Mathew Katzer), कैम {Kamid Associates (K A M)} नामक कम्पनी चलाते है। इन्होंने एक क्लाइंट/ सर्वर सॉफ्टवेयर सिस्टम के पेटेंट लेने के लिए अमेरिका में १६ अप्रैल २००२ को आवेदनपत्र दिया। इसमें बहुत सारे क्लाइंट प्रोग्राम एक ही सॉफ्टवेयर के अन्दर चल सकते हैं। इसके द्वारा भी रेलवे सिस्टम को कन्ट्रोंल किया जा सकता है। इसमें पहले भेजा सकेंत, बाद में भेजे सकेंत से, पहले पूरा होगा। उन्हें इसका पेटेंट ११ मार्च २००३ को मिल गया।


८ मार्च २००५ को कैम इन्डस्ट्रीज़ ने रार्बट को एक पत्र लिखा कि,
  • रॉबर्ट का 'जेएमआरआई' सॉफ्टवेयर कैम इन्डस्ट्रीज के पेटेंट का उल्लंघन करता है,
  • वह अपने सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दें, और
  • कैम इन्डस्ट्रीज़ को १९ डालर प्रति डाउनलोड के लिए दें।


रॉबर्ट के पूंछने पर कि उसका 'जेएमआरआई' सॉफ्टवेयर किस प्रकार से उनके पेटेंट का उल्लघंन करता है। कैम इन्ड्रस्टी अपने लाइसेंस की कीमत १९ डालर प्रति डाउनलोड से बढ़ाकर २९ डालर प्रति डाउनलोड कर दी और रॉबर्ट से ७ हजार डाउनलोड के लिए २०३,००० का हर्जाना ३००० डालर खर्च देने के लिए कहा।


रॉबर्ट का सॉफ्टवेयर ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर है। यह न केवल मुफ्त है पर मुक्त भी। उसने यह कार्य शौकिया और उत्साही लोगों के लिए किया था। इस पत्र से-तो उसके होश फ़ाक्ता हो गए। इसके पहले कैम इन्ड्रस्टीज कुछ आगे कदम उठाती, रॉबर्ट ने एक मुकदमा इस बात का ठोका कि,
  • कैम इन्ड्रस्टीज को मिला पेटेंट शून्य है,
  • उनकी पेटेंट मिलने के पहले (१९८६) से prior Art मौजूद था, और
  • कैम इन्ड्रस्टीज के पेटेंट आवेदनपत्र देने के पहले से ही रॉबर्ट का सॉफ्टवेयर डाउनलोड के लिए तैयार था जिसके बारे में कैम इन्ड्रस्टीज को पता था।


इस मुकदमें के दौरान यह पता चला कि कैम इन्ड्रस्टीज एक कर्मचारी ने रॉबर्ट के 'जेएमआरआई' सॉफ्टवेयर के हिस्से को न केवल डाउनलोड किया पर वह कैम इन्डस्ट्रीज के पेटेंट का हिस्सा भी है। लेकिन, ऎसा करते समय कैन इन्डस्ट्रीज ने आर्टिस्टिक लाइसेंस की शर्तों को पूरा नही किया।


आर्टिस्टिक लाइसेन्स के अर्न्तगत प्रकाशित सॉफ्टवेयर में निम्न शर्तों का पूरा किया जाना चाहिए जो कि कैम इन्डस्ट्रीज़ ने पूरी नहीं की।
  • लेखक का नाम (The authors' name);
  • जेएमआरआई की कॉपीराइट नोटिस (JMRI copyright notices);
  • इस बात का संदर्भ की फाइल कॉपी की गई है (references to the COPYING file);
  • यह चिन्हित होना चाहिए कि मूल फाइल सोर्स फोर्ज या 'जेएमआरआई' है (An identification of Source Forge or JMRI as the original source of the definition files); और
  • इस बात का निर्णय होना चाहिए कि सोर्स कोड किस प्रकार से बदल दिया गया है (A description of how the files or computer code had been changed from the original source code)


मुकदमे में निर्णय
यह सूचना मिलते राबर्ट जैक्बसन ने मुकदमे में न्यायालय उनके विरूद्घ स्थायी निषेधाज्ञा देने के लिए आवेदन दिया। इस पर परीक्षण न्यायालय ने यह इसलिए मना कर दिया कि,
'Defendants’ alleged violation of the conditions of the license may have constituted a breach of the non-exclusive license, but does not create liability for copyright infringement where it would not otherwise exist.'
यह उल्लंघन लाइसेन्स की शर्तों का उल्लघन हो सकता है पर कॉपीराइट का नहीं।


परीक्षण न्यायालय के अनुसार,
'Jacobsen had a cause of action only for breach of contract, rather than an action for copyright infringement based on a breach of the conditions of the Artistic License.'
आर्टिस्टिक लाइसेन्स की शर्तों के उल्लंघन पर, जैकॉब्सन सविंदा तोड़े जाने के लिये दावा कर सकता था न कि कॉपीराइट के उल्लंघन के लिये।


राबर्ट जैक्बसन ने इस आदेश के विरूद्व एक अपील प्रस्तुत की जो दिनांक १३ अगस्त २००८ को स्वीकार कर ली गई। अमेरिका की अपीलीय न्यायालय ने यह अवधारित किया कि ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर की शर्तें कॉपीराइट की शर्त है और उसका उल्लघंन कॉपीराइट का उल्लघंन होगा। उनके अनुसार,
'Copyright holders who engage in open source licensing have the right to control the modification and distribution of copyrighted material. ... Indeed, because a calculation of damages is inherently speculative, these types of license restrictions might well be rendered meaningless absent the ability to enforce through injunctive relief.
In this case, a user who downloads the JMRI copyrighted materials is authorized to make modifications and to distribute the materials "provided that" the user follows the restrictive terms of the Artistic License. A copyright holder can grant the right to make certain modifications, yet retain his right to prevent other modifications. Indeed, such a goal is exactly the purpose of adding conditions to a license grant.'
कॉपीराइट मालिक यदि ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर के अंदर अपना सॉफ्टवेयर प्रकाशित करते हैं तो भी सॉफ्टवेयर के विवरण और उसके संसोधन को कंट्रोल में रख सकते हैं।... केवल यह कह देना कि उन्हें पैसा हर्जाना में मिल सकता है, पर्याप्त नहीं है। वे निषेधाज्ञा पाने के भी अधिकारी हैं।
कोई प्रयोगकर्ता 'जेएमआरआई' को डाउनलोड कर उसमें संशोधन कर सकता है बशर्तें वह उसकी शर्तों को माने। कॉपीराइट स्वामी कुछ भाग को संशोधन करने की स्वतंत्रता दे सकता है और कुछ के लिये मना कर सकता है।


यह मुकदमा इस निर्णय के साथ वापस परीक्षण न्यायालय के पास भेज दिया गया है कि वे इस निर्णय के परिपेक्ष में अपना निर्णय पुनः लें। इसलिये सावधान - खबरदार :-)

ओपेन सोर्स सौफ्टवेयर श्रंखला की पुरानी कड़ियां
ओपेन सोर्स सौफ्टवेयर एवं हिन्दी ब्लौगिंग।। ओपेन सोर्स सौफ्टवेयर।। चर्चा के विषय चर्चा के विषय।। गलतफ़हमी।। सौफ्टवेयर क्या होता है।। बौधिक सम्पदा अधिकार।। कॉपीराइट एवं ट्रेड सीक्रेट।। सॉफ्टवेयर कैसे सुरक्षित होता है।। कॉपीलेफ्ट।। फ्री सॉफ्टवेयर: इतिहास।। फ्री तथा जीपीएल्ड (GPLed) सौफ्टवेर की शर्तें।। ओपेन सोर्स सौफ्टवेर - क्या है।। सावधान, खबरदार - ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में भी कॉपीराइट होता है।। उलटा चोर कोतवाल को डांटे।। लोकप्रिय ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर।। ओपेन सोर्स की पाती - बिटिया के नाम।। वेलेंटाइन दिवस, ओपेन सोर्स के साथ मनायें।। परिवर्णी शब्द ( acronym)।। इसका महत्व।। लिनूस टोरवाल्डस एवं बिल गेट्स के विचार।। कछुवा, खरगोश और ओपेन सोर्स।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।


is post per JACOBSEN-Vs-KATZER mukdme ke baare mein bataaya gaya hai jismen yeh ty kiyaa gayaa hai  ki open source software mein bhee copyright hota hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post talks about JACOBSEN-Vs-KATZER in which it has been held that the conditions of Open source software are that of copyright. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,
Reblog this post [with Zemanta]

सावधान, खबरदार - ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में भी कॉपीराइट होता है

इस चिट्ठी में बताया गया है कि ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में किस तरह से कॉपीराइट होता है।
'ऐं..? उन्मुक्त जी, यह क्या कह रहे हैं - ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में भी कॉपीराइट। सब ठीक ठाक तो है न'

प्रत्येक ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर कॉपीलेफ्टेड होता है पर अलग अलग लाइसेंस में इसका स्तर अलग अलग होता है। जनरल पब्लिक लाइसेन्स {General Public License (GPL) जी.पी.एल.} के अन्दर प्रकाशित ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर का सबसे ज्यादा कॉपीलेफ्टेड होता है। बर्कले सॉफ्टवेयर डिस्ट्रीव्यूसन {(Berkelay Software Distribution) (BSD) (बीएसडी)} के अन्दर प्रकाशित सॉफ्टवेयर सबसे कम कॉपीलेफ्टेड होता है।

कोई भी सॉफ्टवेयर, ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर तब तक नहीं हो सकता जब तक कि
  • उसके प्रयोग एवं संशोधन की छूट न हो, और
  • यह बिना रॉयल्टी दिये न किया जा सके।
यही कारण है कि यदि आप ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर का प्रयोग या संशोधन करते हैं तो कभी कॉपीराइट का कोई उल्लघंन नही होता है। इसलिये, बहुत से लोगों को गलतफ़हमी है कि ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में कोई भी कॉपीराइट नहीं होता है। यह सच नहीं है। ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में भी कॉपीराइट होता है जिसका अक्सर लोग उल्लंघन करते हैं।

ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर को प्रयोग एवं संशोधन करने की हमेशा स्वतंत्रता रहती है पर यह स्वतंत्रता कुछ शर्तों पर मिलती हैं। क्या यह शर्ते सिर्फ संविदा की शर्तें हैं या कॉपीराइट की भी?

ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर की शर्ते यदि केवल संविदा की शर्तें है तो उनका उल्लघंन करने पर सिविल कार्यवाही की जा सकती है। पर यदि यह कॉपीराइट की शर्तें हैं तो सिविल कार्यवाही के साथ साथ दाण्डिक कार्यवाही भी की जा सकती है और निषेधाज्ञा भी मिल सकती है। सच तो यह है कि कॉपीराइट के अधिकार, संविदा के अधिकारों से कुछ ऊपर स्तर के होते हैं। इसलिए यदि शर्तें कॉपीराइट की शर्तें है तो ज्यादा मजबूत कार्यवाही की जा सकती है।

ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर की शर्तें कॉपीराइट की शर्तें हैं। उनका उल्लंघन कॉपीराइट का उल्लंघन है।

ओपेन सॉफ्टवेयर की शर्ते आपको इसका प्रयोग करने व इसे संशोधित करने की अनुमति देता है। यह स्वतंत्रता आपको उसके अन्दर लिखी गई शर्तों के पालन करने पर ही मिलती है। इसका अर्थ यह हुआ कि ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर की शर्तें कॉपीराइट की शर्त है न की संविदा की। इसलिए उनका उल्लघंन करना कॉपीराइट का उल्लघंन होगा न केवल संविदा का ही। इसमें भी चोरी हो सकती है।
ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर, कॉपीराइट का प्रयोग करते हुऐ ही कॉपीलेफ्टेड किया जाता है। इसलिए यह सोचना या कहना कि इसमें कॉपीराइट नहीं होता है, गलत है ।


'उन्मुक्त जी, यह सब केवल आपका ख्याली पुलाव है, या फिर, आपके कथन के समर्थन में कुछ सामग्री है।'
अरे भाई, अरे बहना - बहुत कुछ है।
'तो चलिये बताईये न, चुप क्यों हो गये।'
इंतजार कीजिये, इतनी भी जल्दी क्या है। इस श्रंखला की अगली कड़ी में, इस समय के सबसे चर्चित मुकदमें के तथ्यों की बात करेंगे, और चर्चा करेंगे न केवल चोरी की पर सीनज़ोरी की भी। अब यह बताने की जरूरत तो नहीं होनी चाहिये कि इस श्रंखला की अगली कड़ी का क्या शीर्षक होगा। अरे यही तो होगा - उलटा चोर कोतवाल को डांटे।


(इस चिट्ठी का चित्र मेरा नहीं है पर अंग्रेजी में बताये लिंक से है और उन्हीं के सौजन्य से है।

The photograph on this post is not mine. I have taken it from here and it is courtesy them.
Hi, I am using this photograph for non profit purpose. Please do let me know if you have any objection. In that event, I will remove it.)
ओपेन सोर्स सौफ्टवेयर श्रंखला की पुरानी कड़ियां
ओपेन सोर्स सौफ्टवेयर एवं हिन्दी ब्लौगिंग।। ओपेन सोर्स सौफ्टवेयर।। चर्चा के विषय चर्चा के विषय।। गलतफ़हमी।। सौफ्टवेयर क्या होता है।। बौधिक सम्पदा अधिकार।। कॉपीराइट एवं ट्रेड सीक्रेट।। सॉफ्टवेयर कैसे सुरक्षित होता है।। कॉपीलेफ्ट।। फ्री सॉफ्टवेयर: इतिहास।। फ्री तथा जीपीएल्ड (GPLed) सौफ्टवेर की शर्तें।। ओपेन सोर्स सौफ्टवेर - क्या है।। सावधान, खबरदार - ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर में भी कॉपीराइट होता है।। उलटा चोर कोतवाल को डांटे।। लोकप्रिय ओपेन सोर्स सॉफ्टवेयर।। ओपेन सोर्स की पाती - बिटिया के नाम।। वेलेंटाइन दिवस, ओपेन सोर्स के साथ मनायें।। परिवर्णी शब्द ( acronym)।। इसका महत्व।। लिनूस टोरवाल्डस एवं बिल गेट्स के विचार।। कछुवा, खरगोश और ओपेन सोर्स।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।


is post per bataaya gaya hai ki open source software mein bhee copyright hota hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post explains that Open source software is also copyrighted. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक शब्द
Free software, information , Information Technology, Intellectual Property Rights, information technology, Internet, Internet, Open source software, software, software, technology, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ओपन सोर्स सॉफ्टवेयर, टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,



Reblog this post [with Zemanta]

गोलमाल है भाई गोलमाल

श्रंखला - अंतरजाल की मायानगरी में की इस कड़ी में विडियो और गानों को वेबसाइट पर अपलोड करने से होने वाले कॉपीराइट उल्लघंन की चर्चा है। इसे आप सुन भी सकते है। सुनने के लिये यहां चटका लगायें। यह ऑडियो फाइल ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप,
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में,
सुन सकते हैं। ऑडियो फाइल पर चटका लगायें। यह आपको इन फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें। इन्हेंं डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।
इसके पहली की कड़ी ''सॅमेंटिक वेब क्या है और विकिपीडिया का महत्व'' को सुनने के लिये यहां चटका लगायें।

बज़ार में हर तरह की सीडी मिलती - कानूनी, गैर कानूनी। यदि आप कानूनी विडियो या संगीत की सीडी खरीदते हैं तो उसे आप सुन तो सकते हैं पर उसे या उसके भाग को किसी वेबसाइट {(जैसे यूट्यूब (youtube) या ईस्निप्स् (esnips)} पर अपलोड कर, उसे सार्वजनिक कर देना, गलत है। यह कॉपीराइट का उल्लघंन है। यदि आप इन सीडी को देखें तो इनमें कुछ इस तरह की नोटिस होती है
'All rights in the recorded work are reserved. Unauthorised public performance, Broadcasting, and copying is prohibited.'
इसमें सारे अधिकार सुरक्षित हैं। बिना अनुमति के, इसे सार्वजनिक तौर से बजाना, प्रकाशित करना, या कॉपी करना मना है।
इस नोटिस के कारण यदि आप इसे वेबसाइट पर अपलोड कर, सार्वजनिक करते हैं तो इसके उल्लघंन के साथ कॉपीराइट का उल्ल्घंन (copyright violation) करते हैं। यदि आप अपलोड की सुविधा देने वाली वेबसाईटों की शर्तों को पढ़ें, तो आप पायेंगे कि वे सब सपष्ट रूप से कहती हैं कि कॉपीराइटेड सामग्री अपलोड करना मना है। इस कारण, वे आपका अकांउट भी बन्द कर सकती हैं और इस तरह की सामग्री को मिटा सकती हैं।

केवल कानूनी सीडी खरीद लेने के कारण, आप उसके गाने या फिल्म के विडियो को सार्वजनिक रूप से अपलोड करने के अधिकारी नहीं हो जाते हैं।


(This photograph is not mine. I have taken it from here and it is courtesy them.
Hi, I am using this photograph for non profit purpose. Please do let me know if you have any objection. In that event, I will remove it.)

इसलिये आप किसी और के गाने या फिल्म के विडियो को अपने नाम से केवल इसलिये न अपलोड करें कि आपके पास उसकी कानूनी सीडी है। यह तभी हो सकता है जब आपने इसकी खास अनुमति ले रखी हो। आप चाहें तो दूसरे के द्वारा अपलोड की गयी विडियो या संगीत की फाईल को अपने चिट्टे पर लगा सकते हैं जैसा कि यूट्यूब या ईस्निप्स् आपको विज़िट बना कर यह करने देते हैं। क्योंकि हो सकता है कि जिसने उसे अपलोड किया है उसके पास इसकी अनुमति हो। यदि नहीं है तो, नोटिस मिलने पर, उसे वेबसाइटों (यूट्यूब या ईस्निप्स्) को हटाना पड़ेगा और जैसे वह हटेगी वह आपकी चिट्ठी से भी हट जायेगी।

'उन्मुक्त जी, यह काम तो सब लोग, यहां तक दूरदर्शन और रेडियो वाले कर रहें हैं। क्या वे सब गलत हैं?'
यदि उन्होनें इसकी अनुमति नहीं ली है तो यह जरूर गलत है। इसलिये मैं अपने पॉडकास्ट पर कोई फिल्म का गाना अपलोड नहीं करता क्योंकि मेरे पास इसकी कोई अनुमति नहीं है। मैं हमेशा दूसरों के द्वारा यूट्यूब पर अपलोड किये गये विडियो लगाता हूं या फिर उसको करता हूं जो वह उसका उचित प्रयोग है जैसा मैंने यहां बताया है। लेकिन यहां पर भी जहां से उद्धरण लिया गया है और लेखक का नाम देता हूं। यह आवश्यक है।

यह सच है कि दूरदर्शन और रेडियो में गाना सार्वजनिक रूप से बजाया जाता है पर वे इस बात का रिकॉर्ड रखते हैं कि कोई गाना कितनी बार बजा है। यह लोग साल के अन्त में, जो गाना जितनी बार बजता है, उतना ही पैसा उसके कॉपीराइट मालिक को अलग से देते हैं।

क्या एक बार में एक ही श्रंखला चलनी चाहिये या एक से ज्यादा चले तब भी ठीक रहता है?



इसी के साथ यह श्रंखला समाप्त हो रही है। जल्द ही मिलूंगा किसी अन्य श्रंखला के साथ। एक सवाल - इस समय मेरे इस चिट्ठे पर तीन श्रंखला चल रही थीं दो अब भी चल रही हैं आपको क्या लगता है कि यह एक बार में एक ही श्रंखला चलनी चाहिये या एक से ज्यादा हो तो भी ठीक रहता है।

अंतरजाल की मायानगरी में
टिम बरनर्स् ली।। इंटरनेट क्या होता है।। वेब क्या होता है।। लिकिंग, क्या यह गलत है।। चित्र जोड़ना - यह ठीक नहीं।। फ्रेमिंग भी ठीक नहीं।। बैंडविड्थ की चोरी - क्या यह गैर कानूनी है।। बैंडविड्थ की चोरी - कब गैरकानूनी है।। डोमेन नाम विवाद क्या होता है।। समान डोमेन नाम विवाद नीति, साइबर और टाइपो स्कवैटिंग।। की वर्ड और मॅटा टैग विवाद।। समकक्ष कंप्यूटर के बीच फाइल शेयरिंग।। शॉ फैनिंग, नैपस्टर सॉफ्टवेयर, और उस पर चला मुकदमा।। कज़ा केस।। ग्रॉकस्टर केस।। ग्रॉकस्टर केस में अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय का फैसला।। वेब २.०।। सॅमेंटिक वेब क्या है और विकिपीडिया का महत्व।। गोलमाल है भाई गोलमाल।।

हिन्दी में पुस्तक समीक्षा पर नवीनतम पॉडकास्ट
Latest book review podcast in Hindi

(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)
यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर ले।

is post per gaane ya video ko upload krne ke karan ho rhe copyright ulanghan kee charcha hai. yah hindee {devanaagaree script (lipi)} me hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about copy right violations due uploading of songs and videos on websites. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.


सांकेतिक चिन्ह
information , Information Technology, information technology, Intellectual property, Internet, Internet, Podcast, Podcast, software, technology, Technology, technology, technology, Web, आईटी, अन्तर्जाल, इंटरनेट, इंटरनेट, ऑडियो टेक्नॉलोजी, टैक्नोलोजी, तकनीक, तकनीक, तकनीक, पॉड-वॉडकास्ट, पॉडकास्ट, पोडकास्ट , सूचना प्रद्योगिकी, सॉफ्टवेयर, सॉफ्टवेर,
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...