क्या नेपाली लड़कियों के लिये कुछ भी मुश्किल नहीं है?

सिक्किम यात्रा की इस कड़ी में, गैंगटॉक में ताशी व्यू पाइंट, बन झकरी ऊर्जा पार्क, रकें और रूमटेक बौद्घ आश्रम के बारे में चर्चा है।

हम लोग दूसरे दिन भी गैंगटॉक घूमने निकले। रास्ते में जगह जगह कुछ कमरे से बने हुए दिखाई पड़ते थे। इनमें ड्रम रखे हुए थे जो कि पानी के बहाव से घूम रहे थे। हमारे ड्राइवर ने बताया कि इसे माने (यानी मंदिर) कहते है। सिक्किम में बौद्घ धर्म का जोर है और इसमें बौद्घ धर्म से सम्बन्धित पवित्र पुस्तके रखी रहती है और ड्रम के बाहर बौद्घ धर्म के मंत्र लिखे हुए हैं पानी के बहाव से घूमते रहते हैं। बौद्घ आश्रम में भी इस तरह के गोले होते हैं जिसे लोग हाथ से घुमाते रहते है। यह उसी तरह की बात है जिस तरह से हिन्दू धर्म के लोग रोज सुबह उठकर राम नाम की माला जपते हैं। सिक्किम में इस तरह के मंदिर मरने के बाद उसके याद में बनाये जाते हैं।


सबसे पहले, हम लोग सुबह ताशी व्यू पाइंट (Tashi view point) देखने गये। यह युमथांग घाटी के रास्तें में पड़ता है पर घाटी जाते समय हम लोग यहां नही रूके थे क्योंकि उस समय यहां मौसम एकदम साफ नहीं था और हम लोग चाहते थे कि जिस दन मौसम साफ रहे उस दिन वहां जाएं। मौसम आखिरी दिन तक साफ नहीं हुआ इसलिए हम लोग आखिरी दिन वहां गए। कञ्चनजङ्घा रेंज तो नहीं दिखाई पड़ी पर यहां पर सरकारी दुकान है जिसमें यादगार रखने के लिए समान (souvenir) मिलता है यह बहुत अच्छे हैं और इनके दाम भी वाज़िब हैं। यदि आप सिक्किम जांए और इस तरह की वस्तुयें खरीदने की बात हो तो यहीं से खरीदें।


बन झकरी झरना (Ban Jhakri falls) सुन्दर जगह है। यहां पर एक झरना और पार्क बना हुआ है।



इस पार्क में सूर्य की ऊर्जा से चलने वाली बत्तियां लगी हुई हैं और ऊर्जा के बारे में बताने की चेष्टा की गई है। एक कमरे के अन्दर ऊर्जा से सम्बन्धित कुछ बातें लिखी है। यहां इस तरह के खेल भी हैं जो बताते हैं कि एक तरह की ऊर्जा दूसरी तरह की ऊर्जा में कैसे परिवर्तित हो सकती है।



यहां एक ड्रम है जब बच्चे इसके अंदर चलते हैं तो यह घुमाता है। घूमने से ऊर्जा उत्पन होती है जिसे संगीत बजाने वाला वाद्य चलता है। यहां एक फिसलने वाली स्लाईड है। फिसलने के कारण बिजली की एक बत्ती जलती है।



यहां पर मुझे लड़कियों की टोली मिली। वे अपने गुट में नाच वा गा रहीं थी। मुझे लगा कि वह स्कूल की लड़कियां है पर उन्होंने बताया,
'हम नेपाली हैं और एक फिल्म की शूटिंग के लिये आये हैं। नेपाली लड़कियों के लिये कुछ भी मुश्किल नहीं है।'
मैंने कहा कि वे क्या मुझे सिक्कमी भाषा में कोई गाना सुना सकती हैं। इस पर वे शर्मा गयीं क्योंकि उन्हें सिक्कमी भाषा नहीं आती थी लेकिन उन्होंने मुझे एक नेपाली और एक हिन्दी गाना भी सुनाया।



उद्यान देखने के बाद, हम रकें (Ranke) बौद्घ आश्रम गये । यह बहुत ही सुन्दर जगह है । यहां मेरी मुलाकात एक लामा से हुई। उसका नाम कर्मा नेक्से था। उसने बताया,

'मेरी आयु १६ वर्ष है। मैं ७ वर्ष पहले यहां आया था। यहां बौद्घ धर्म की शिक्षा ग्रहण करता हूं।'
मेरे कहने पर उसने एक बौद्घ पूजा का मंत्र भी सुनाया।

हम लोग रूमटेक (Rumtek) बौद्घ आश्रम भी गये। यह आश्रम रकां आश्रम के जितना सुन्दर तो नहीं है पर यह सबसे महत्वपूर्ण आश्रम है। यहां पर हर तरफ इन्डो- तिब्बत फोर्स लगी हुई थी यहां चित्र लेने पर मनाही थी। मुझे कुछ आश्चर्य हुआ। मैंने एक जवान से पूछा कि ऎसा क्यों है । उसके मुताबिक लामा के दो गुट है जिनमें आपस में लड़ाई रहती है। इसलिए सुरक्षा की दृष्टि से तैनात है। उसके अनुसार इस आश्रम में न केवल सोने की मूर्तियां है पर बौद्घ धर्म से संबधित कुछ ऎसी चीजें है जो कि वे अमूल्य है। यदि उन्हें कुछ हो गया तो बौध धर्म की धरोहर ही समाप्त हो जायेगी। इसलिए वे लोग उसकी सुरक्षा के लिए लगे हुए हैं।

इस श्रंखला की अगली कड़ी में हम लोग चलेंगे - कालिम्पॉङ।


सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।। फूलों के रंग से ... लिखी ... पाती।। मस्का नहीं, मस्कारा कैसे लगायें और मस्का पायें।। सिक्किम में, क्या लड़कियां की संख्या, लड़कों से ज्यादा हैं?।। क्या नेपाली लड़कियों के लिये कुछ भी मुश्किल नहीं है?



हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)

यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।


Sikkim Yatra kee is post per Gangtok mein Tashi view point, Ban Jhakri energy park, Ranke, Rumtek baudh ashram kee chrchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about Tashi view point, Ban Jhakri energy park, Ranke, Rumtek monastry in Gangtok. It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, गैंगटॉक, सिक्किम,
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,

Reblog this post [with Zemanta]

सिक्किम में, क्या लड़कियां की संख्या, लड़कों से ज्यादा हैं?

सिक्किम यात्रा की इस कड़ी में, गैंगटॉक का चिड़िया घर, तारगाड़ी और खाना कहां खायें के बारे में चर्चा है।

हम लोग गैंगटॉक  में वहीं का खाना खाना चाहते थे। इसके  लिए  हमें तिब्बत होटल में खाने के लिये  सुझाव दिया गया था। इस होटल में स्नो लायन (Snow Lion) नाम का रेस्ट्रां   है। यहां वेटर ने हमें शाकाहरी खाना के लिए Vegetarian  chetse Detse और  Vegetarian Phing she rice  खाने की सलाह दी। इसमें सब्जी उबाल कर बनायी गयी थी और मसाला बहुत कम था। हमें यह खाना पसन्द आया।  हमने अगले दिन पुन: वहां खाना खाने गये और मांसाहारी खाना खाया।


गैंगटॉक में तारगाड़ी  (Rope way) भी है। यह तारगाड़ी  गुलमर्ग के बराबर तो अच्छी नहीं है पर तारगाड़ी पर चढ़ने का एक अलग मजा है। यह  बहुत ऊंची  है और इसमें गैंगटॉक शहर दिखाई पडता है। हम लोग इस पर घूमने के बाद चिड़ियाघर  देखने  गये।

मुन्ने को जानवर बहुत पंसद है। इसलिए हम जहां भी जाते थे वहां चिड़ियाधर या राष्ट्रीय उद्यान अवश्य जाते थे। मैंने कई जगह के चिड़ियाघर देखें है पर  गैंगटॉक तरह का चिड़ियाघर नहीं देखा है। इसमे  जानवर तो  कम  हैं लेकिन  यह है   अजूबा। सच पूछिए तो यह चिड़ियाघर नहीं,  जंगल है जंगल - जंगलो के बीच, उसी में जानवरों का रहने का स्थान।  यहां पर मुझे, मालुम नहीं क्यों, जुरैसिक पार्क (Jurassic Park) फिल्म की याद आयी।


यहां हमने  कुछ ऎसे जानवर देखे जो वास्तव में कभी नहीं देखे। इनमें स्नो लेपर्ड    (Snow leopard) लाल पांडा (Red panda),  हिमालयन पाम सिवेट (Himalayan palm civet) टाइगर बिल्ली, तिब्बती भेड़िया (Tibetan wolf)  शामिल है। 



चिड़ियाघर  के  बीच छोटी सी दुकान जगह है, जहां पर चाय व कोल्ड ड्रिंक आदि ले सकते है ।  इस दुकान को दो बहने चलाती  हैं। बड़ी बहन का नाम मीना कुमारी प्रधान है । हमनें वहीं बैठकर  चाय पी। गैंगटॉक मे कुछ लड़किया या महिलाएं देखने को ज्यादा मिलती है और दुकानो को वही चलाती  है। हमनें पूछा कि ऎसा क्यों है तो उसने बताया,
'यहाँ पर पति और पत्नी दोनों काम करते हैं। मेरे पति  ए०जी०आफिस में काम करते हैं और मैं इस दुकान को अपनी बहन की सहायता से चलाती हूं  मैं कुछ पैसा कमाना चाहती हूं। ताकि अपने बच्चों को पढने के लिए  कलकत्ता भेज सकूं।'

मेरे दूसरे सवाल पर कि क्या सिक्किम में महिलाएं ज्यादा हैं?  उसने कहा, 
'यह  सच है क्योंकि यहाँ पर ४ लड़कियां है तो केवल एक लड़का है।'

मैं नहीं समझता हूं कि  लड़कियों और लड़को में इतना अन्तर हो सकता है। मैं हमेशा यही समझता हूं कि लड़की और लड़के के पैदा होने की संभावना बराबर है। मैंने कुछ समय पहले इसी सिद्धान्त पर एक सवाल पूछा था। यदि आपने इसे नहीं देखा हो और कुछ दिमागी कसरत करना चाहें तो यहां देखें और इसका जवाब यहां है।



मुन्ना जीव संबन्धी क्रियाओं  को, गणित द्वारा समझने का काम करता है। उसका कहना है कि, 
'महिलाओं में एक्स-एक्स क्रोमोसोम होता है और पुरूषो में एक्स -वाई क्रोमोसोम होता है। और वाई क्रोमोसोम, एक्स क्रोमोसोम से छोट होता है और तेज चलता है इसलिये इससे गर्भाधान होने की संभावना ज्यादा होती है पर पुरूषों का गर्भपात ज्यादा होता इसलिये पैदा होने वाले बच्चों में लड़के और लड़कियो की संख्या लगभग बराबर रहती है।'
मालुम नहीं कौन ठीक है - मैं या मुन्ना। ऐसे यह रिपोर्ट कुछ ऐसा ही कहती है।


इस कड़ी में अगली बार गैंगटॉक में कुछ और घूमने की जगह पर चलेंगे।


सिक्किम यात्रा
क्या आप इस शख्स को जानते हैं?।। सिक्किम - छोटा मगर सुन्दर।। गैंगटॉक कैसे पहुंचें।। टिस्ता नदी (सिक्किम) पर बांध बने अथवा नहीं।। नाथुला पास – भारत चीन सीमा।। क्या ईसा मसीह सिल्क रूट से भारत आये थे।। मंदाकिनी झरना - 'राम तेरी गंगा मैली' फिल्म वाला।। सात राजकुमारियां, जिन्होंने प्रकृति से शादी कर ली।। तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया।। फूलों के रंग से ... लिखी ... पाती।। मस्का नहीं, मस्कारा कैसे लगायें और मस्का पायें।। सिक्किम में, क्या लड़कियां की संख्या, लड़कों से ज्यादा हैं?।।

हिन्दी में नवीनतम पॉडकास्ट Latest podcast in Hindi
(सुनने के लिये चिन्ह शीर्षक के बाद लगे चिन्ह ► पर चटका लगायें यह आपको इस फाइल के पेज पर ले जायगा। उसके बाद जहां Download और उसके बाद फाइल का नाम अंग्रेजी में लिखा है वहां चटका लगायें।: Click on the symbol ► after the heading. This will take you to the page where file is. Click where 'Download' and there after name of the file is written.)

यह ऑडियो फइलें ogg फॉरमैट में है। इस फॉरमैट की फाईलों को आप -
  • Windows पर कम से कम Audacity, MPlayer, VLC media player, एवं Winamp में;
  • Mac-OX पर कम से कम Audacity, Mplayer एवं VLC में; और
  • Linux पर सभी प्रोग्रामो में - सुन सकते हैं।
बताये गये चिन्ह पर चटका लगायें या फिर डाउनलोड कर ऊपर बताये प्रोग्राम में सुने या इन प्रोग्रामों मे से किसी एक को अपने कंप्यूटर में डिफॉल्ट में कर लें।


Sikkim Yatra kee is post per Gangtok mein zoo, ropeway aur khaana khan khaayen kee chrchaa hai. yeh hindi (devnagree) mein hai. ise aap roman ya kisee aur bhaarateey lipi me padh sakate hain. isake liye daahine taraf, oopar ke widget ko dekhen.

This post is about zoo, ropeway, and where to eat food in Gangtok.  It is in Hindi (Devnaagaree script). You can read it in Roman script or any other Indian regional script also – see the right hand widget for converting it in the other script.



सांकेतिक शब्द
Gangtok, Sikkim, गैंगटॉक, सिक्किम,
Travel, Travel, travel and places, Travel journal, Travel literature, travel, travelogue, सिक्किम, सैर सपाटा, सैर-सपाटा, यात्रा वृत्तांत, यात्रा-विवरण, यात्रा विवरण, यात्रा संस्मरण,





Reblog this post [with Zemanta]
Related Posts Plugin for WordPress, Blogger...