तीन बार तौलो भारी गेंद टटोलो: पहेली-4
आपके पास एक जैसे दिखने वाली 12 गेंदें हैं,
जिनमें से एक का वजन बाकी से ज्यादा है।
आपके पास एक तराजु भी है।
अब तीन बार तौल कर आप उस अलग गेंद को कैसे पता करेंगे?
मैं इस पर कुछ टिप्पणी करना चाहता था पर यह पोस्ट मिली ही नहीं लगता है कि वर्ड-प्रेस को ब्लौगर की बीमारी लग गयी| मैने सोचा कि जो टिप्पणी करनी थी वह मैं पोस्ट करके लिख दूं तो वह यह रही|
तराजू से तौल कर अलग गेंद को निकालने के कई रूप हैं| सबके अपने अपने स्तर हैं| उपर लिखी पहेली इसका सबसे आसान रूप है तथा इसका हल कई तरह से निकाला जा सकता है| इस पहेली का कुछ कठिन रूप इस प्रकार है| इसमें एक शर्त को छोड़ कर सब शर्तें वही हैं अलग गेंद हो सकता है कि बाकी गेंदों से भारी हो या हल्की| यानि कि पहेली बदल कर इस प्रकार से है
आपके पास एक जैसे दिखने वाली 12 गेंदें हैं,
जिनमें से एक का वजन बाकी से कम या ज्यादा है।
आपके पास एक तराजु भी है।
अब तीन बार तौल कर आप उस अलग गेंद को कैसे पता करेंगे?
आप पहले जैसा पहेली ने पहेली-४ के रूप में प्रकाशित किया था वैसे इसे हल करें फिर मैने जैसे उसकी एक शर्त बदल कर रखा है वह कोशिश करें|
No comments:
Post a Comment